IND vs ENG MATCH : इकाना डायरी- शमी की आंखों में पड़ा कीड़ा, जानिए स्टेडियम में क्यों लगे कैमरा-कैमरा के नारे
भारत और इंग्लैड के बीच हुए मैच में कई दिलचस्प मोमेंट भी हुए। इस दौरान दर्शकों ने इनका लुत्फ उठाया। भारत ने यह मैच 100 रनों से जीत लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरी पारी के दौरान 24वें ओवर में शमी ने पहली ही गेंद पर मोईन अली को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद अगली गेंद फेंकने से पहले उनकी आंख में कीड़ा पड़ गया। इस पर दर्शक मजाक में बोलने लगे की नया बैट्समैन आंख में अखर रहा है। इस पर दर्शकों के बीच खूब ठहाके लगे।
बंद हुई फ्लड लाइट, हुआ लेजर शो
मैच के दौरान सात बजकर 41 मिनट पर अचानक फ्लड लाइट बंद कर दी गई और लेजर शो शुरू हो गया। इसका दर्शकों ने गाने के साथ लुत्फ उठाया। दो मिनट के बाद फ्लड लाइट ऑन की गई और मैच दोबारा शुरू हो गया। इसके बाद आठ बजकर 48 मिनट पर एक बार फिर से लेजर शो शुरू किया गया।
खूब लगे कैमरा- कैमरा के नारे
मैच के साथ की दर्शक मैदान पर लगीं दो बड़ी स्क्रीन का आनंद भी ले रहे थे। दरअसल जब कैमरा दर्शक दीर्घा की तरफ घूमता तो सभी उसमें अपना चेहरा तलाशते। काफी इंतजार के बाद भी जब लोग अपना चेहरा स्क्रीन पर नहीं पा सके तो मैदान में कैमरा कैमरा के नारे लगने लगे।
दिल में उतर गए बूम बूम बुमराह
जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी की धुरी हैं। पहली पारी में जब भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई तो भारत को पूरे पचास ओवर तक बैटिंग कराने में बुमराह की बैटिंग का बड़ा रोल रहा। सूर्य कुमार यादव के आउट होने के बाद तो दर्शक भी उनको स्ट्राइक पर देखने के लिए बूम बूम बुमराह के नारे लगाने लगे।
दस ओवर में ही ठंडा पड़ गया अंग्रेजों का जोश
भारत जैसी टीम को महज 229 पर रोकने के बाद इंग्लैंड टीम के समर्थन में आए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर था। इंग्लैंड की टीम ने जब बल्लेबाजी की शुरुआत की तो छह रन प्रति ओवर से ऊपर रन बनने पर उनका जोश और भी बढ़ गया। इसके बाद जब बुमराह ने पहला विकेट लिया तो उनका जोश कुछ कम हुआ। इसके बाद एक बाद एक धड़ाधड़ विकेट गिरे तो दस ओवर में ही वे शांत हो गए।
वीडियोकॉल से दोस्तों और घरवालों को कराया स्टेडियम का दर्शन
पहली बार विश्व कप में इंडिया का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा था। टिकट को लेकर काफी मारामारी थी। ऐसे में जिनको भी मैच के टिकट मिले उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। स्टेडियम पहुंचकर अपने घरवालों और दोस्तों को वीडियोकॉल करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। इसके साथ ही उनको भी स्टेडियम के दर्शन करा रहे थे।