{"_id":"5ccad7babdec22074909eb7d","slug":"ib-issued-an-alert-for-up-after-the-ied-blast-attack-by-naxals-in-gadchiroli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आईबी का अलर्ट, गढ़चिरौली जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं नक्सली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आईबी का अलर्ट, गढ़चिरौली जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं नक्सली
Thu, 02 May 2019 07:04 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 02 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने अलर्ट जारी किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह अलर्ट कल गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन
Intelligence Bureau (IB) has issued an alert for Chandauli, Mirzapur & Sonbhadra areas of UP, after the IED blast attack by Naxals in Gadchiroli (Maharashtra), yesterday. The alert has been issued to UP police. pic.twitter.com/yQwXhfu3ii
— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2019विज्ञापन
Trending Videos
आईबी ने यूपी पुलिस को जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली में नक्सली हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी में अलर्ट जारी किया। खासकर चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में नक्सली हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। नक्सल प्रभावित जिलों में आईबी ने यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा है। यूपी पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए नक्सली हमले की आशंका जताई गई है।
इसके चलते आईबी ने यूपी में हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद डीजीपी मुख्यालय सक्रिय हो गया है। नक्सल प्रभावित जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। एटीएस चीफ डीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने नक्सल प्रभावित जिलों के कप्तान को सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमले के बाद यूपी के इंडो नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाई गई है। यूपी से सटे इंडो नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल बॉर्डर पर माओवादियों के मद्देनजर अलर्ट घोषित किया गया है।