फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IB issued an alert for UP after the IED blast attack by Naxals in Gadchiroli

यूपी में आईबी का अलर्ट, गढ़चिरौली जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं नक्सली 

Thu, 02 May 2019 07:04 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 02 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
IB issued an alert for UP after the IED blast attack by Naxals in Gadchiroli
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने अलर्ट जारी किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह अलर्ट कल गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट के बाद जारी किया गया है।

विज्ञापन

 

 

आईबी ने यूपी पुलिस को जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली में नक्सली हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी में अलर्ट जारी किया। खासकर चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में नक्सली हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। नक्सल प्रभावित जिलों में आईबी ने यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा है। यूपी पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए नक्सली हमले की आशंका जताई गई है। 

इसके चलते आईबी ने यूपी में हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद डीजीपी मुख्यालय सक्रिय हो गया है। नक्सल प्रभावित जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। एटीएस चीफ डीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने नक्सल प्रभावित जिलों के कप्तान को सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमले के बाद यूपी के इंडो नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाई गई है। यूपी से सटे इंडो नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल बॉर्डर पर माओवादियों के मद्देनजर अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed