फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS week celebration in Lucknow.

IAS week:: यूपी के अफसरों को दिए दिलचस्प टाइटल

Sat, 19 Mar 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Mar 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
IAS week celebration in Lucknow.
आईएएस अधिकारियों की पत्नियां - फोटो : amar ujala

आईएएस वीक के दौरान शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या में अफसरों को दिलचस्प टाइटल से नवाजा गया। टाइटल भी ऐसे जो न सिर्फ नौकरशाही के मनोभाव उभारते नजर आए बल्कि अफसरों को गुदगुदाने और ठहाके लगाने पर भी मजबूर किया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन को टाइटल मिला ‘बिहाइंड एवरी सक्सेसफुल मैन, देयर इजए वूमेन’। रंजन की पत्नी सुरभि समाजसेवा में काफी सक्रिय हैं।

राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त वरिष्ठता के आधार पर मुख्य सचिव की कुर्सी के तगड़े दावेदार माने जा रहे हैं। मुखिया के खुश न होने के बावजूद उन्होंने इस कुर्सी की आस नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


अनिल को टाइटल मिला-हम इंतजार करेंगे तेरा कयामत तक...। मुख्य सचिव के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार और प्रमुख सचिव दीपक सिंघल के नाम भी चर्चा में हैं। इन दोनों को संयुक्त टाइटल दिया गया-जहां तेरी ये नजर है, मेरी जां मुझे खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, किसे क्या टाइटल ‌दिए गए

IAS week celebration in Lucknow.
सभी अफसरों को दिए गए टाइटल। - फोटो : amar ujala

नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव सूचना--मैन ऑफ आल सीजन, ए ट्रूली न्यूट्रल ब्यूरोक्रेट।

राजशेखर, डीएम--लखनऊ    छापो...पेज वन..टू..थ्री...अगला नवनीत सहगल कौन होगा?

बी.चंद्रकला, डीएम बुलंदशहर--हम किसी से कम नहीं, ये टीवी हमसे है, टीवी से हम नहीं।

राहुल भटनागर व देवाशीष पंडा--हम रहेंगे दिल्ली के बाबू...

के. धनलक्ष्मी--द लेडी विद द म‌िडास टच, ट्रू टू द नेम...

किंजल सिंह--जंगल जंगल बात चली है, पता चला है...

सदाकांत--अगर आपका आशीर्वाद मिल जाए तो मैं भी चीफ सेक्रेट्री बन जाऊं...

अरुण सिंघल--खुदा को डर है कि कहीं वक्त आने पर ये ही खुदा न बन जाए...

अलकनंदा दयाल, आकाश दीप, आंजनेय कुमार सिंह, अजय यादव--हम तो छोड़ आए पिया का देश, बाबुल का घर प्यारा लगे...

विजय शंकर पांडेय--आज पुरानी राहों से कोई मुझे आवाज न दे...

इन्हें मिले ये टाइटल

IAS week celebration in Lucknow.
इस दौरान सभी ने खूब इंज्वॉय किया। - फोटो : amar ujala

राकेश गर्ग--कम्युनिकेशन गैप (कॉल ड्रॉप) कैन बी हैजार्डस एट टाइम...

अनिल स्वरूप--कोल ह्वेन पुट अंडर हाई, टेम्प्रेचर एंड प्रेशर कैन प्रोड्यूस डायमंड्स...

बलविंदर कुमार--राइड आफ्टर द फॉल मेक्स यू ए लाइफ वैरियर...

रोहित नंदन--पंखों से कुछ नहीं होता, कुशल कारीगरी से ही उड़ान होती है...

राजप्रताप सिंह--हम बेवफा हरगिज न थे, पर हम वफा कर न सके...

संजीव सरन--हमें गिरकर संभलना आता है, अबकी बारी शेर की सवारी...

डॉ. ललित वर्मा--वक्त करता जो वफा तो आप...

अनूपचंद्र पांडेय--जिंदगी जिंदादिली का ही नाम है, हम तो हर हाल में खुश रहेंगे...

किशनसिंह अटोरिया--हर मर्ज की एक ही दवा-दारू होती है...

प्रभात कुमार    ‘एटलस’ विद लोड्स ऑन हिज सोल्जर्स, रेडी टू टेक एनी मोर ?
 
अनिता भटनागर जैन--खेल खेलने में भी बहुत श्रम करना पड़ता है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed