फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS sushil kumar maurya passed away due to coronavirus in lucknow

पीजीआई में आईएएस सुशील कुमार मौर्य का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
IAS sushil kumar maurya passed away due to coronavirus in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लखनऊ एसजीपीजीआई के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती आईएएस सुशील कुमार मौर्य का सोमवार सुबह करीब 6  बजे निधन हो गया। वह 10 दिन पहले कोविड पॉजिटिव होने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराए गए थे। इस दौरान उन्हें प्लाज्मा थेरेपी सहित अन्य दवाई दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम की वजह से फेफड़े सहित उनके शरीर के अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सुशील कुमार मौर्य मूलरूप से जौनपुर के निवासी थे। 1994 बैच के पीसीएस अफसर तथा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रहे सुशील मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर सेवाएं दे चुके थे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुशील कुमार मौर्य के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सुशील व्यवहार कुशल एवं योग्य अधिकारी थे और उनके द्वारा प्रदेश को दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पीजीआई में भर्ती, यूपी में 5649 नए कोरोना पॉजिटिव

IAS sushil kumar maurya passed away due to coronavirus in lucknow
सतीश महाना
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को सांस लेने में तकलीफ व बुखार होने पर सोमवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया। वह 29 अगस्त को कोरोना की चपेट में आ गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने ट्वीट कर खुद के संपर्क में आने वालों को जांच कराने और आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी। कहा था कि वह खुद होम आइसोलेशन में रहेंगे। सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो महाना कोविड अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने एक्स-रे, सिटी स्कैन व खून की जांच कराई है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

प्रदेश में सोमवार को 5649 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीजों को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 2,71,851 हो गई है। इनमें से 2,05,731 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 62144 एक्टिव मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 3946 मरीजों की मौत हो चुकी है।  स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को लखनऊ में 950, कानपुर में 342, प्रयागराज 288, गोरखपुर 251, नोएडा 171, गाजियाबाद 169, सहारनपुर 164 और वाराणसी में 144, केस पाए गए हैं। सोमवार को 56 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 4993 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 4.5 प्रतिशत
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 4.5 प्रतिशत है। 1 से 6 सितंबर के दौरान यह पॉजिटिविटी रेट निकाला गया है। इसमें एंटीजन टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट 3.7 प्रतिशत, अस्पतालों में मरीजों की ट्रूनाट से 15.4 प्रतिशत और आरटीपीसीआर जांच से पॉजिटिविटी रेट 5.4 प्रतिशत रहा है। प्रदेश में अब तक 66,31,318 नमूनों की जांच की जा चुकी है। कुल एक्टिव 62144 मरीजों में से 32724 ने होम आइसोलेशन का चयन किया है। यह कुल मरीजों का 52.65 प्रतिशत है। इसके अलावा 2912 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में मरीजों की मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed