यूपी के इन आईएएस अफसरों को नए साल में मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, मुख्य सचिव ने की संस्तुति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक लोक भवन में हुई। समिति ने सचिव से प्रमुख सचिव, विशेष सचिव से सचिव और जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (जेएजी) से सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति की संस्तुति कर दी है। जबकि दो अन्य बैच की पदोन्नति को मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। सभी अफसरों के पदोन्नति आदेश नववर्ष पर पहली जनवरी को जारी किए जाएंगे।
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीपीसी की संस्तुतियों को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी व सचिव वित्त भुवनेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, सचिव औद्योगिक विकास संतोष यादव, सचिव उच्च शिक्षा आर. रमेश कुमार प्रमुख सचिव बन जाएंगे।
लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व प्रयागराज के मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल भी प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत मृत्युंजय कुमार नारायण, मो. मुस्तफा और अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव वेतनमान में प्रोफार्मा प्रमोशन मिलेगा। आमोद कुमार भी प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत होंगे।
ये अधिकारी इन पदों पर पाएंगे प्रमोशन
इसी तरह 2004 बैच के आईएएस अधिकारी और आगरा के डीएम रवि कुमार एनजी., विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ. रोशन जैकब, कानपुर नगर के डीएम विजय विश्वास पंत, डॉ. राजशेखर एमडी परिवहन निगम, गौरव दयाल आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, वीरेंद्र कुमार सिंह विशेष सचिव पंचायतीराज, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अनामिका सिंह व अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत बलकार सिंह सचिव पद व वेतनमान में पदोन्नत होंगे।
इसी तरह 2007 बैच को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिलेगी। जबकि 2011 बैच को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड और 2016 बैच को सीनियर टाइम स्केल पर पदोन्नति की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।
प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद के लिए अभी पदोन्नति नहीं होगी। वहीं, एक से दो अफसरों की पदोन्नति रुक सकती है। विभिन्न आरोपों में जांच का सामना करने की वजह से उनका लिफाफा बंद रखा जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर से होना है।
इन बैच के अफसरों की भी पदोन्नति की संस्तुति
2007 बैच : सेलेक्शन ग्रेड में होना है प्रमोट
शीतल वर्मा, आलोक तिवारी, सुहास एलवाई, चैत्रा वी., नवीन कुमार जीएस, डॉ. मुथु कुमारस्वामी बी., प्रभु नारायण सिंह, अभय, आदर्श सिंह।
2011 बैच : पाएंगे जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड
पुलकित खरे, कुनाल सिल्कू, विशाख जी, अरविंद मलप्पा बांगरी, नवनीत सिंह चहल, अमित किशोर, मनीष कुमार वर्मा, डॉ. मन्नान अख्तर, ऋ षिरेंद्र कुमार, शिव सहाय अवस्थी, दीपक मीणा, अभिषेक सिंह प्रथम, अमित कुमार सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, आंद्रा वामसी, कृष्णा करुनेश, रविंद्र कुमार द्वितीय, श्रुति, कृष्ण कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार पांडे, अनिल कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश राय, उदय भानु त्रिपाठी, संजय कुमार सिंह यादव।
2016 बैच : इन्हें मिलेगा सीनियर टाइम स्केल
शशांक त्रिपाठी, अनुपम शुक्ला, अमित पाल, प्रथमेश कुमार, चंद्र मोहन गर्ग, पुलकित गर्ग, अभिषेक पांडे, अश्विनी कुमार पांडे, गजल भारद्वाज, शैलेश कुमार, कुमार हर्ष, अभिषेक गोयल, अतुल वत्स, अन्नपूर्णा गर्ग, सत्य प्रकाश, कविता मीना, अमित आसेरी, इंद्रजीत सिंह, सरनीत कौर ब्रोका, डॉ. अंकुर लाठर, डॉ. विपिन कुमार जैन, नितिन गौड़।