फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS officers show their talent in competitions in ias week.

IAS वीक: गीत-संगीत के साथ प्रतियोगिताओं में अफसरों ने दिखाया हुनर, जीत पर मिला सम्मान

Sun, 17 Dec 2017 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
IAS officers show their talent in competitions in ias week.
- फोटो : amar ujala

‘छोटे से जीवन में कितना प्यार करूं, पी लूं हाला,

विज्ञापन

आने के ही साथ जगत में कहलाया जानेवाला।
स्वागत के ही साथ विदा की होती देखी तैयारी,
बंद लगी होने खुलते ही मेरी जीवन मधुशाला।’

प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की महानतम कृति ‘मधुशाला’ की इन पंक्तियों को जब आईएएस अफसर डॉ. अखिलेश मिश्र ने स्वर दिए तो श्रोता मंत्रमुग्ध से हो गए। डॉ. मिश्र राजभवन कॉलोनी में चल रहे आईएएस वीक के तीसरे दिन सांस्कृतिक समारोह में प्रस्तुति दे रहे थे। आईएएस डॉ. हरिओम ने भी रचनाएं पेश कीं।

चूंकि वे मशहूर गजल गायक भी हैं, इसलिए जब वह मंच पर पहुंचे तो अफसरों व उनके परिवारीजनों ने तालियों से उनका स्वागत किया। डॉ. हरिओम ने ‘दिन ढल जाए, रात न जाए’ सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने ‘दर्द ए दिल, दर्द ए जिगर...’ सुनाकर माहौल को एक नया रंग दिया।
विज्ञापन


आईएएस वीक में शनिवार को फोटोग्राफी, रंगोली, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले आईएएस अफसरों व उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। देर रात तक डिनर का दौर चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों में उभरीं संवेदनाएं

IAS officers show their talent in competitions in ias week.

इंसानी संवेदनाओं को रंगों के नायाब संयोजन के जरिए पेंटिंग प्रतियोगिता में कैनवास पर उतारा गया। रंगोली व फ्लावर डेकोरेशन प्रतियोगिता में ऐसी खूबसूरती बिखरी, जो सीधे दिल में उतर गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों तो फोटोग्राफी में आईएएस अफसरों ने हाथ आजमाया। फ्लावर प्रतियोगिता हॉर्टीकल्चर के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सिविल डिफेंस के प्रमुख सचिव राजन शुक्ल और पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता राजस्व बोर्ड सचिव लीना जौहरी के निर्देशन में हुई।

प्रकृति की सुंदरता के दिखे अद्भुत नजारे
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कैमरे में कैद किए गए प्रकृति के अद्भुत नजारे लोगों को बहुत पसंद आए। वाइल्ड लाइफ के मनमोहक नजारों ने भी दिलों को जीता। प्रतियोगिता प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी व सूचना निदेशक अनुज कुमार झा के निर्देशन में हुई।

हुनर को मिला सम्मान, 43 पुरस्कृत

IAS officers show their talent in competitions in ias week.

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने पत्नी प्रीति कुमार और आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार व उनकी पत्नी साधना कुमार के साथ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट प्रदान किए गए।

लैंडस्केप श्रेणी में पहला पुरस्कार संजय कुमार, दूसरा मनीष कुमार वर्मा, तीसरा नीता सिंह व सांत्वना पुरस्कार हेमंत द्विवेदी को दिया गया। पीपुल्स एंड पोर्ट्रेट कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार क्रमश: अरविंद कुमार, मिलिंद, रिचा सिंह व ऋत्विक विशन को दिया गया। हेरिटेज, मूवमेंट्स व आर्किटेक्चर कैटेगरी में ऋत्विक विशन, अनुज झा, डॉ. मन्नान अख्तर, सुक्रित प्रियांक को, नेचर एंड वाइल्ड लाइफ श्रेणी में अरविंद कुमार, आलोक कुमार तृतीय, अस्मिता लाल, आशु भटनागर जैन, ऐब्सट्रैक्ट श्रेणी में राकेश कुमार सिंह, पुलकित खरे, मालविका हरिओम व ओसाना केवल को पुरस्कृत किया गया। मूड्स एंड मूवमेंट कैटेगरी में आलोक कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार वर्मा व शीतल वर्मा को और आर्ट्स एंड कल्चर श्रेणी में पुलकित खरे, राकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार वर्मा और हर्षिता माथुर को सम्मानित किया गया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मनोज छाबड़ा, संजय कुमार अस्थाना ओर प्रकाश राय निर्णायक मंडल में शामिल रहे।

प्रश्नोत्तरी में इन्होंने मारी बाजी
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। ग्रुप एमें पहला पुरस्कार अनंत व जयती, दूसरा पुरस्कार समायरा व कुशाग्र और तीसरा सानवी व अनुष्वी ने प्राप्त किए। ग्रुप बी में सुकृति व शाल्मली, अर्णव व अर्यक ने क्रमश: पहला व दूसरा पुरस्कार हासिल किया। ग्रुप सी में पार्थ सेन, आलोक व दिनेश कुमार विजेता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed