फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ias officer taken class in school of gonda district

बच्चों को क्लास में पढ़ाने पहुंचे आईएएस अफसर, बच्चों में भर गया उत्साह

Sat, 06 Jan 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
ias officer taken class in school of gonda district
आईएएस अर्चना वर्मा।

सुबह के 9.50 बजे हैं। आज वैसे स्कूलों में छुट्टी है लेकिन शहर के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद हैं। वजह है कि आज इस कॉलेज में जिले के वरिष्ठ अफसर शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाने वाले हैं। इसे लेकर जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र छात्राओं की क्लास बुलाई गई है।

विज्ञापन


अफसरों की क्लास को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह है। प्रार्थना के बीच ही सीडीओ आईएएस दिव्या मित्तल व एसडीएम आईएएस अर्चना वर्मा की कार कॉलेज कैंपस में आकर रुकती है। सीडीओ कार से उतरकर प्रार्थना में शामिल हो जाती हैं। अपने बीच आला अधिकारियों को पाकर छात्र खुश हो जाते हैं और प्रार्थना व राष्ट्रगान के बाद करतल ध्वनि से उनका स्वागत करते हैं। समय 10.15 हो चला है।
विज्ञापन


इसी बीच जिले के जिलाधिकारी जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह भी कॉलेज पहुंच जाते हैं। करीब 40 मिनट तक अफसरों के मोटिवेशनल संबोधन के बाद क्लास लेने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्चेंट आफ वेनिस..रिटेन बाई विलियम शेक्सपियर 

ias officer taken class in school of gonda district
बच्चों को पढ़ाती आईएएस दिव्या मित्तल।
घड़ी में 11 बज चुके हैं। बच्चे अपने अपने क्लासरूम में पूरे मनोयोग के साथ शिक्षक की भूमिका का निर्वहन करने आ रहे अफसरों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इंटरमीडिएट की क्लास में जिले की मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल पहुंचती हैं और गुड मार्निंग स्टूडेंटस...आई एम दिव्या मित्तल आईएएस बोलकर बच्चों से मुखातिब होती हैं। 

सीडीओ बच्चों को बताती है कि वह उन्हें अंग्रेजी पढ़ाएंगी। इसी के साथ शुरू होता है माई ऑफीसर माई मेंटर कार्यक्रम के तहत इस अभिनव पहल का सिलसिला। सीडीओ ने बच्चों को विलियम शेक्सपियर लिखित मर्चेंट आफ वेनिस पढ़ाना शुरु करती हैं। इसी के साथ यह क्षण जीआईसी की बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाता है। 

करीब एक घंटे की क्लास के बाद सीडीओ पूरी तरह से शिक्षक की भूमिका में ढल चुकी थीं और बच्चे आम शिक्षक की तरह से उनसे सवाल करते रहे। क्लास के बाद सीडीओ ने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नही है। 

अगर सही मार्गदर्शन मिले तो यह बच्चे भी किसी से कम नही है। सीडीओ की क्लास में राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज के छात्र छात्राओं समेत जिलाधिकारी जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह भी पिछली बेंच पर विद्यार्थी की भूमिका में नजर आए। 

एसडीएम ने समझाया, माइनस मार्किंग का फंडा 

ias officer taken class in school of gonda district
एसडीएम अमरेश मौर्य

वहीं सीडीओ की क्लास की बगल दूसरी क्लास में एसडीएम सदर व आईएएस अफसर अर्चना वर्मा मौजूद हैं। इस क्लास में ग्यारहवीं के बच्चे बैठे हैं। एसडीएम ने अपना परिचय देने के बाद बच्चों की कॅरियर को लेकर जिज्ञासा के विषय में पूछना शुरू किया।

एसडीएम के कुछ ही देर के संबोधन के बाद बच्चों की झिझक भी दूर हो गई। बच्चों ने कॅरियर से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में खूब सवाल किए और इन परीक्षाओं माइनस मार्किंग के फंडे को भी समझने का प्रयास किया। वर्ष 2014 बैच की आईएएस एसडीएम ने बच्चों को बेहतर ढंग से समझाते हुए उनकी जिज्ञासा को शांत किया। यहां भी डीएम जेबी सिंह चुपचाप बच्चों के बीच में बैठे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed