{"_id":"615fe0cc8ebc3e93ed007da8","slug":"ias-officer-iftikharuddin-s-difficulties-will-increase-sit-records-statement-in-conversion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा : आईएएस इफ्तिखारुद्दीन की बढ़ेंगी मुश्किलें, धर्मांतरण मामले में एसआईटी ने दर्ज किया बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिकंजा : आईएएस इफ्तिखारुद्दीन की बढ़ेंगी मुश्किलें, धर्मांतरण मामले में एसआईटी ने दर्ज किया बयान
Sat, 09 Oct 2021 11:55 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:55 AM IST
सार
सरकारी आवास पर धर्मांतरण को लेकर हुई सभाओं से जुड़े आठ से अधिक वीडियो के बारे में उनसे सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन,आईएएस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसआईटी ने बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी मुख्यालय पर लगातार दूसरे दिन कानपुर के पूर्व मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन के बयान दर्ज किए। सरकारी आवास पर धर्मांतरण को लेकर हुई सभाओं से जुड़े आठ से अधिक वीडियो के बारे में उनसे सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
धर्मांतरण मामले की जांच कर रही एसआईटी के अध्यक्ष जीएल मीणा ने इफ्तिखारुद्यीन से उनकी लिखी किताब में व्यक्त विरोधाभासी बातों के बारे में भी जानकारी मांगी। सूत्रों के अनुसार एसआईटी जल्द ही रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। अब मिले साक्ष्यों के आधार पर इफ्तिखारुद्दीन की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में वह परिवहन निगम के चेयरमैन हैं। गौरतलब है कि कानपुर में मंडलायुक्त रहते हुए इफ्तिखारुद्यीन की तकरीरों के वीडियो पिछले दिनों वायरल हुए थे। इसमें धार्मिक कट्टरता के साथ धर्मांतरण की बातें हो रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद शासन ने जांच के लिए डीजी सीबीसीआईडी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी थी।
विज्ञापन