{"_id":"f39cb47b3b8f22030c08b13f3e582d37","slug":"ias-chandrabhanu-died-during-poll-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे IAS चंद्रभानु, ब्यूरोक्रेट्स में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे IAS चंद्रभानु, ब्यूरोक्रेट्स में शोक
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Apr 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभानु का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
वे गृह विभाग के अधीन नागरिक सुरक्षा व राजनीतिक पेंशन विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे और मणिपुर में चुनाव ड्यूटी पर थे। चार बजे के आस-पास उनका शव लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट आ सकता है।
शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें इंफाल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चंद्रभानु का जन्म 22 जुलाई 1967 को गोरखपुर में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा दून स्कूल में हुई। हिंदू कॉलेज नई दिल्ली से एमए करने के बाद वर्ष 1993 में आईएएस बने।
विज्ञापन
चंद्रभानु की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती थी। वे मेरठ, वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में जिलाधिकारी रह चुके थे।
लखनऊ में वे लगातार चार साल तक डीएम रहे और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के लिए पहचान बनाई। इसी
दौरान वर्ष 2009 में उन्हें सचिव के पद पर पदोन्नति मिली और वाणिज्यकर आयुक्त के पद पर तैनात किए गए।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उनके काम से खुश होकर उन्हें अपना सचिव बनाया था।
उनकी गिनती माया के करीबी अफसरों में होती थी। यही कारण था कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के चार घंटे बाद जिन 17 आईएएस अधिकारियों को हटाया था, उनमें चंद्रभानु भी थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री, मायावती व अधिकारियों ने शोक जताया
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभानु के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि वे एक योग्य व कर्मठ अधिकारी थे, जिन्होंने सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया।
बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने चंद्रभानु को काफी योग्य व कर्मठ अधिकारी बताया।