फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ias pcs transfer in up list after anoop chandra join as chief secretary

यूपी: मुख्य सचिव अनूप कुमार ने बनायी नई टीम, 25 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Mon, 02 Jul 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
ias pcs transfer in up list after anoop chandra join as chief secretary
अनूप चंद्र पांडेय - फोटो : amar ujala

योगी आदित्यनाथ ने नए मुख्य सचिव की तैनाती के दूसरे दिन कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) सहित शीर्ष प्रशासनिक पदों पर वरिष्ठ अफसरों की तैनाती कर दी है। 1985 बैच के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार को प्रदेश का नया कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। प्रभात मेरठ के मंडलायुक्त हैं।

विज्ञापन


नए मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय की टीम का गठन 36 घंटे के भीतर कर दिया गया है। इसके लिए शासन ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति दीपक त्रिवेदी सहित 25 आईएएस और 4 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन


शासन ने मुख्य सचिव के बाद सबसे अहम तैनाती प्रभात कुमार को दी है। उन्हें शासन में कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का मौजूदा प्रभार भी बनाए रखा गया है। मेरठ के मंडलायुक्त के रूप में प्रभात ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। भ्रष्टाचार के कई घोटाले खुले। कई अधिकारी और कर्मचारी जेल गए।

अक्षम कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की शुरुआत प्रभात ने ही मेरठ में शुरू की, जिसे बाद में प्रदेश भर में अभियान पूर्वक लागू किया गया। प्रभात वर्तमान में हिंडन नदी के पुनरुद्धार का बड़ा अभियान चला रहे थे। बेसिक शिक्षा में बड़े घपले-घोटालों के खुलासे के बीच प्रभात की तैनाती बहुत अहम मानी जा रही है। नए तबादलों में अफसरों की कमी का असर साफ दिखा है। तमाम अफसरों को दोहरी-तिहारी जिम्मेदारी देनी पड़ी है।


मुख्य सचिव से वरिष्ठ अफसर सचिवालय से बाहर

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय से वरिष्ठ अधिकारियों को परंपरा अनुसार सचिवालय से बाहर तैनाती दे दी गई है। सचिवालय के बाहर सबसे अहम पद अपर मुख्य सचिव आईटी संजीव सरन को मिला है। उन्हें राज्य सड़क परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा अपर मुख्य सचिव राजस्व चंचल कुमार तिवारी को महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण संस्थान के पद पर भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ललित वर्मा की तैनाती से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। उन्हें वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है।

चंद्र प्रकाश का कद बढ़ा

समाज कल्याण आयुक्त चंद्रप्रकाश के भी कद में इजाफा किया है। उन्हें वर्तमान पद के साथ राज्य सतर्कता आयोग का भी अध्यक्ष बना दिया गया है। चंद्रप्रकाश दलित अधिकारी हैं और मुख्य सचिव से भी वरिष्ठ हैं।

गौरव दयाल मुख्य  सचिव के स्टाफ ऑफिसर बने
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने विशेष सचिव पर्यटन गौरव दयाल को अपना विशेष सचिव व स्टाफ ऑफिसर बनाया है। उन्हें पिछले दिनों आगरा के डीएम पद से हटाकर पर्यटन में नई तैनाती दी गई थी। विजय विश्वास पंत को कानपुर नगर का डीएम बनाए जाने से स्टाफ ऑफिसर का पद खाली हो गया था।

दीपक से नियुक्ति भी गई, मुकुल को जिम्मेदारी

अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक दीपक त्रिवेदी के पास पहले आबकारी की जिम्मेदारी थी। बाद में उनसे आबकारी का प्रभार लेकर नियुक्ति में नियमित तैनाती दे दी गई। अब उनसे नियुक्ति एवं कार्मिक की भी जिम्मेदारी ले ली गई है।

ब्यूरोक्रेशी में कम महत्व के माने जाने वाले नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी अब त्रिवेदी को दी गई है। अपर मुख्य सचिव रेशम व हथकरघा मुकुल सिंघल को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

निवर्तमान मुख्य सचिव राजीव कुमार ने मुकुल को आवास जैसा अहम विभाग दिया था जिसे बाद में वापस लेना पड़ गया था। राजीव के विदा होते ही मुकुल फिर अहम विभाग पाने में कामयाब रहे हैं।

महिला अफसरों पर भरोसा बढ़ाया, कल्पना, रेणुका को अधिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने अच्छी छवि की महिला अफसरों पर भरोसा बढ़ाया है और उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। अपर मुख्य सचिव आबकारी कल्पना अवस्थी को वन एवं पर्यावरण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार से वन एवं पर्यावरण विभाग ले लिया गया है लेकिन उन्हें महिला कल्याण विभाग के साथ राजस्व विभाग की नियमित तैनाती दी गई है। भूतत्व एवं खनिकर्म जैसे अहम विभाग का उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। इसी तरह प्रमुख सचिव लघु सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मोनिका सहगल गर्ग को बाल विकास एवं पुष्टाहार जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला से विशेष कार्याधिकारी नोएडा की अतिरिक्त जिम्मेदारी ले ली गई है।

राजेश औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव, यूपीएसआईडीसी के एमडी बने

मुरादाबाद मंडल के आयुक्त राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह पद मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय के पास था। इसके अलावा राजेश रेश, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग का काम भी देखेंगे। उन्हें प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी कानपुर की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपीएसआईडीसी के मौजूदा एमडी रणवीर प्रसाद को हटा दिया गया है। उन्हें नगर विकास विभाग में सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव औद्योगिक विकास प्रमोद कुमार को संयुक्त प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी के पद पर तैनाती दी गई है।

आलोक को आईटी, मनोज को अल्पसंख्यक, जितेंद्र को संस्कृति का भी प्रभार
अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर आलोक सिन्हा को वर्तमान पद के साथ अपर मुख्य सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ तथा प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार को संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अनीता को बेहतर तैनाती, लघु सिचाई की जिम्मेदारी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रमुख सचिव अनीता सिंह को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग से हटाकर लघु सिचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह राष्ट्रीय एकीकरण से बेहतर विभाग है।

मेरठ में अनीता, मुरादाबाद में अनिल, बस्ती में अलका, चित्रकूट में शरद नए कमिश्नर

प्रदेश के रिक्त मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती कर दी गई है। सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार अनीता सी. मेश्राम को मेरठ का और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनिल राजकुमार को मुरादाबाद मंडल का आयुक्त बनाया गया है। इन दोनों मंडलों केआयुक्तों को शासन में अहम पदों पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा 30 जून को रिक्त हुए बस्ती के मंडलायुक्त पद पर निदेशक महिला कल्याण अलका टंडन भटनागर और  चित्रकूट धाम के मंडलायुक्त पद पर सचिव खेलकूद शरद कुमार सिंह को तैनाती दी गई है।

पीएम की रैली के पहले आजमगढ़ के कमिश्नर बदले, जगतराज को कमान
सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली के पहले आजमगढ़ के मंडलायुक्त एसवीएस रंगराव को हटा दिया है। कुछ दिन पहले उन्हें देवीपाटन मंडल से हटाकर आजमगढ़ तैनाती दी गई है। अब रंगाराव को सचिव खेलकूद बनाया गया है। आजमगढ़ मंडल के आयुक्त पद पर सचिव संस्कृति जगतराज को तैनाती दी गई है।

उमेश सहित चार पीसीएस अफसरों के तबादले
वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी एवं विशेष सचिव नगर विकास उमेश प्रताप सिंह को निदेशक सूडा बनाया गया है। विशेष सचिव भाषा एवं निदेशक हिंदी संस्थान शिशिर को संस्कृति निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह चंद्र पाल को नगर मजिस्ट्रेट झांसी से अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला इलाहाबाद बनाया गया है। बाराबंकी में एसडीएम अजय कुमार सिंह को नगर निगम वाराणसी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed