यूपी में 28 आईएएस व एक पीसीएस का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने शुक्रवार को 28 आईएएस अधिकारियों और 1 पीसीएस अधिकारी का तबादला कर दिया। इनमें मिर्जापुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार-तृतीय को हटाकर सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त बनाया गया है।
शासन ने चकबंदी आयुक्त की भी तैनाती कर दी है। इसके अलावा प्रमुख सचिव दुग्ध विकास अर्चना अग्रवाल को कार्यमुक्त कर दिया गया है। वह केंद्र में संयुक्त सचिव ऊर्जा नियुक्त की गई हैं।
हाल में स्टडी लीव से लौटे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर एम बोबडे को प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, आयुक्त दुग्ध व एमडी पीसीडीएफ बनाया गया है।
शासन ने पिछले दिनों ढाई महीने से खाली चल रहे राहत आयुक्त के पद पर राजस्व परिषद में सदस्य अनिल गर्ग को तैनाती दी थी। गर्ग ने जॉइन नहीं किया।
इन विभागों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
शासन ने शुक्रवार को मिर्जापुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार को हटाकर सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त की जिम्मेदारी सौंप दी।
इसके अलावा राजस्व विभाग में चकबंदी आयुक्त का प्रभार सुरेश चंद्रा से लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव डॉ. हरिओम को सौंप दिया है।
चंद्रप्रकाश राजस्व परिषद भेजे गए
काफी दिनों से चर्चा थी कि प्रमुख सचिव लघु सिंचाई चंद्र प्रकाश का अपने विभागीय मंत्री के साथ समन्वय ठीक से नहीं बन पा रहा है।
अब उन्हें हटाकर सदस्य राजस्व परिषद के पद पर भेज दिया गया है। प्रमुख सचिव लघु सिंचाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण डा. प्रभात कुमार को सौंपी गई है।