{"_id":"6985115526b27fe6720b5334","slug":"i-wandered-from-street-to-street-for-an-hour-and-a-half-and-saw-the-sewer-problem-lucknow-news-c-13-lko1070-1591589-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेढ़ घंटे गली-गली घूमकर देखी सीवर की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेढ़ घंटे गली-गली घूमकर देखी सीवर की समस्या
विज्ञापन
लखनऊ। सीवर चोक होने की समस्या से जूझ रहे भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में बृहस्पतिवार को जलकल विभाग और शुएज इंडिया कंपनी की टीम पहुंची। पूरे इलाके में गली-गली घूमकर करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने 15 दिन में समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौजूद पार्षद और लोगों ने टीम को इलाके का हाल दिखाया।
पार्षद मान सिंह यादव ने बताया कि अमर उजाला में सीवर चोक की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह और शुएज इंडिया के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। सड़कों से लेकर घरों तक उफनाते सीवर को देखा। अफसरों के पहुंचने से पहले शुएज इंडिया की टीम ने कई घरों में सीवर उफनाने की समस्या को दूर भी किया।
पार्षद ने चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्या न दूर हुई तो वे नगर निगम मुख्यालय में महापौर और नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना देंगे। फिर भले ही प्रशासन उनके खिलाफ एफआईआर करवा दे।
विज्ञापन
पार्षद ने बताया कि कंपनी महापौर की भी नहीं सुन रही है। हकीकत यह है कि कंपनी ने काम तो पूरे शहर का ले लिया है, पर उसके पास उतने संसाधन हैं नहीं। महापौर और नगर आयुक्त से मांग है कि लापरवाह कंपनी को उनके वार्ड से हटाकर काम सीधे जलकल विभाग से कराया जाए। पार्षद ने बताया कि सीवर की समस्या से परेशान लोग घर में रह नहीं पा रहे हैं। सात महीने से समस्या विकराल बनी हुई है, पर जिम्मेदार इसे अनसुना कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। सुएज इंडिया के जनसंपर्क अधिकारी अक्षत सक्सेना ने बताया कि सफाई का काम कराया जा रहा है। कई जगह लोगों ने मैनहोल पर अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण सफाई नहीं हो पाती है।