{"_id":"6a39a8b914c72a9d3505e685","slug":"i-survived-but-my-friend-lost-his-life-lucknow-news-c-13-lko1070-1795346-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मैं बच गया पर दोस्त की जान चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मैं बच गया पर दोस्त की जान चली गई
विज्ञापन
लखनऊ। मैं तो बच गया, पर दोस्त भविष्य की जान चली गई। यह कहते हुए पंकज फफक कर रोने लगे। उत्तराखंड निवासी पंकज ने बताया कि वह और उसका दोस्त भविष्य एनीमेशन की दुनिया में कुछ बड़ा करने का सपना लेकर आए थे। दोनों ने साथ बैठकर सुनहरे कॅरिअर के सपने बुने थे। भविष्य अल्मोड़ा का रहने वाला था। दोनों ने साथ पढ़ाई कर रहे थे।
धुएं से घिरा था हॉल, सांस तक नहीं ले पा रहे थे
उत्तराखंड के गढ़वाल निवासी शैलेंद्र ने बताया कि आग लगने से हॉल में धुआं भर गया। सांस तक नहीं ले पा रहे थे। बिजली के तार पकड़कर नीचे आने की कोशिश की। बिजली के तार भी जल रहे थे, जिससे हाथ झुलस गए। शैलेंद्र ने बताया धुएं और आग के बीच हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था।
लगा कि आज आखिरी दिन है...
एनीमेशन सेंटर के आसिफ ने बताया कि हादसे के वक्त हालात भयानक थे। चारों तरफ धुआं था। उनके साथ दूसरी मंजिल पर मौजूद तीन-चार लोग ही किसी तरह बाहर निकल पाए। बाकी साथियों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि आग और धुएं के घेरे से निकलना मुश्किल लग रहा था। एक बार तो लगा कि आज आखिरी दिन है।