आप यूपी के सीएम अखिलेश को पसंद करते हैं तो आपके लिए है अच्छी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से जुड़े युवा ‘आई सपोर्ट अखिलेश’ कैंपेन को शहरी क्षेत्रों के साथ ही गांव-गांव तक ले जाएंगे। सभी सोशल साइट्स पर व्यापक अभियान चलाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पसंद करने वाले लोगों को सपा से जोड़ा जाएगा ताकि 2017 में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके।
‘आई सपोर्ट अखिलेश’ कैंपेन से जुड़े युवाओं की रविवार को यहां केसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
सपा के नोएडा जिलाध्यक्ष अनिल यादव और लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव व मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी यादव मिलकर सोशल मीडिया पर ‘आई सपोर्ट अखिलेश’ कैंपेन चला रहे हैं।
इससे ऐसे युवाओं को जोड़ा जा रहा है जो पढ़ाई कर रहे हैं या फिर नौकरी में हैं, लेकिन अखिलेश यादव और सपा के लिए काम करना चाहते हैं। रविवार को कैंपेन से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा लोगों की बैठक में अखिलेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
पंखुड़ी, अनिल, सुजीत यादव और अमृतांश वैश्य ने बताया कि किस तरह अखिलेश यादव को ब्रांड बनाने के लिए सोशल साइट्स का अधिकतम उपयोग किया जा सकता है।
अखिलेश को शहरों और गांवों तक पहुंचाया जाएगा
जिलों से आए एडमिन को बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में सपा अपेक्षाकृत कमजोर रहती है। इसे देखते हुए शहरी क्षेत्रों में युवाओं को अखिलेश यादव और सपा से जोड़ा जाएगा। इसी के साथ एक अन्य अभियान ‘गांव-गांव अखिलेश’ को भी ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।
कैंपेन से जुड़े मैनपुरी के सुनील यादव ने बताया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के पक्ष में सोशल मीडिया पर बड़ा अभियान चलाया गया था, लेकिन पिछले दो साल में मोदी ने चुनाव में किए गए वादों से किनारा कर लिया।
इसके विपरीत अखिलेश यादव के काम सामने हैं। उन्हें ऐसे लोग भी पसंद करते हैं, जो सपा को वोट नहीं देते। ऐसे लोगों को भी सपा के नजदीक लाया जाएगा।