फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I can not join sp says, amar singh

मैं सपा में शामिल नहीं हो रहा: अमर सिंह

Thu, 23 Jan 2014 10:19 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लख्ननऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लख्ननऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
I can not join sp says, amar singh

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने सपा में लौटने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव व संसदीय कार्यमंत्री आजम खां पर खूब निशाना साधा।

हालांकि लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव की उन्होंने तारीफ की। बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में मनी लांड्रिंग केस की वापसी के बाद सपा में लौटने की अटकलों पर सिंह ने कहा।

इस मामले में मुलायम सिंह ने कुछ नहीं किया। यह केस मायावती सरकार में ही वापस हो गया था। मैं सपा में शामिल नहीं होने जा रहा।

मुलायम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वह अपने जन्मदिन 27 जनवरी को मुजफ्फरनगर जा रहे हैं। मगर वह वहां तलवे चाटने नहीं जा रहे जैसा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के बारे में मुलायम सिंह ने कहा था।
विज्ञापन


वह वहां राहत कैंपों में रह रहे लोगों को कंबल बांटेंगे। वह अपने हर जन्मदिन पर किसी स्थान पर जाकर मदद करते रहे हैं।

उन्होंने सैफई महोत्सव के बहाने प्रो. रामगोपाल यादव पर हमला बोला। कहा, जब मैं पार्टी में था तब महोत्सव में बालीवुड सितारों के आने पर प्रोफेसर कहते थे कि मैं पार्टी को भ्रष्ट कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सपा मुखिया की तीन पीढ़ियों की मौजूदगी में धक-धक गर्ल ने डांस किया, रामगोपाल को बताना चाहिए कि यह कौन सा समाजवाद है और अब पार्टी को कौन भ्रष्ट कर रहा है?


उन्होंने महोत्सव में सलमान खान की उपस्थिति के बहाने भी सपा मुखिया को कटघरे में खड़ा किया। सिंह ने कहा,सलमान ने डिंपल यादव केखिलाफ प्रचार किया था।

अब सपा मुखिया सलमान को साथ में खड़ा कर रहे हैं। कछ दिन बाद सलमान नरेंद्र मोदी के साथ पतंग उड़ा रहे थे। इसके अलावा वह जया बच्चन से महोत्सव का उद्घाटन करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed