{"_id":"c605bd3e29dbbcb98cc33b2ae216da7e","slug":"i-did-not-demolish-any-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव को दुर्गा ने दी बेगुनाही की दलील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव को दुर्गा ने दी बेगुनाही की दलील
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने निलंबन के खिलाफ तेज होती मुहिम के बीच शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के सामने सफाई पेश की है।
विज्ञापन
नागपाल ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया है कि पूरे मामले में उनकी कोई गलती नहीं और उन्होंने वही किया जो उनके सीनियर्स ने उनसे कहा।
सूत्रों के मुताबिक नागपाल ने अपनी सफाई में तीन बातों पर खास जोर दिया है। उन्होंने अपनी सफाई में लिखा है कि गौतमबुद्ध नगर के डीएम के रविकांत के निर्देश पर वह कादलपुरा गईं।
विज्ञापन
नागपाल ने साफ किया है कि मैंने विवादित स्थल पर किसी तरह के डिमोलिशन का आदेश नहीं दिया। मुझसे बातचीत के बाद विवादित दीवार को गांव वालों ने खुद ही गिरा दिया।
विज्ञापन
नागपाल ने यह भी कहा कि उनके गांव से लौटने तक वहां किसी तरह का तनाव नहीं था।
नागपाल ने मुख्य सचिव को पेश की गई सफाई में यह भी कहा है कि हमने सरकारी जमीन पर किसी तरह के गैरकानूनी निर्माण को रोकने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए काम किया।