फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I am going to commit suicide, young woman ends her life after making a video statement

Lucknow News: मैं सुसाइड करने जा रही हूं, वीडियो में बोलकर युवती ने की आत्महत्या

Wed, 13 May 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
I am going to commit suicide, young woman ends her life after making a video statement
रतना सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड टावर सी-1 निवासी रतना सिंह ने सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली। उन्होंने फंदा लगाने से पहले वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा। इसमें उन्होंने कई लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


गोरखपुर के बिछिया निवासी रतना यहां गोमतीनगर विस्तार स्थित मानसून सैलून में मैनेजर थीं। उन्होंने सोमवार रात 25 सेकंड का वीडियो बनाया। इसमें वह रोते हुए आत्महत्या करने की बात कह रही थीं। यह वीडियो उन्होंने अपने दोस्तों को भेजा था। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार देर रात ढाई बजे पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा तोड़ने पर रतना फंदे पर लटकी मिलीं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के अनुसार, रतना के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को किया था फोन

छानबीन में सामने आया है कि रतना ने आत्महत्या से पहले दोस्त को फोन किया था। उन्होंने वीडियो में शरद सिंह, पल्लवी जोशी, वैशाली, मंगल यादव, इशांत शर्मा और शरद के पूरे परिवार को जिम्मेदार बताया। रतना ने शरद पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पल्लवी जोशी पर उन्हें पागल करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article