फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hyena hunted Vanrose

Lucknow News: लकड़बग्घे ने वनरोज का किया शिकार

Sun, 22 Sep 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Hyena hunted Vanrose
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लकड़बग्घे का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को लकड़बग्घे ने न सिर्फ एक वनरोज को शिकार बनाया, बल्कि एक ग्रामीण को दौड़ा लिया। गांवों में लकड़बग्घे के पगचिह्न मिलने से लोगों में दहशत है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के अजमतउल्लागंज में 16 सितंबर को ग्रामीणों को भेड़िया दिखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। गांव के बाहर लकड़बग्घे के पग चिह्न मिले थे। वन विभाग की टीम दिन रात लकड़बग्घे की खोज कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। शुक्रवार रात पड़ेरा गांव के बाहर लकड़बग्घा ने वनरोज का शिकार बनाया।
विज्ञापन

गांव के पास खेत देखने गए पड़ेरा के रामदेव को दौड़ा लिया। वह जान बचाकर भागा। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से लकड़बग्घा की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रेंजर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वनरोज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें किसी वन्य जीव के हमले से वनरोज की मौत की पुष्टि हुई है। लकड़बग्घा को पकड़ने के लिए टीम बराबर निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकर्मी लोगों को कर रहे जागरूक
वनरोज का शिकार करने के बाद लोगों में दहशत है। अजमतउल्लागंज के आलावा चौहनिया, पूरे पंडित, अडोबर, मझिगवां करन के ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर, बिंदु प्रसाद, अशीष मौर्य, शारदा बख्श सिंह, आशीष यादव, मोहन यादव, संजय सोनकर गांव में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
भेड़िया के हमले से चार बकरियां घायल
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे बैजनाथ मजरे भुआलपुर सिसनी गांव में बीती रात भेड़िया के हमले से चार बकरियां घायल हो गईं। गांव निवासी संतोष कुमार व संतराम के घर के बाहर बरामदे में बकरियां बंधी थी। रात करीब दो बजे भेड़िया ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों के चिल्लाने पर लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े।
भेड़िया संतराम के बेटे सनीश की तरफ झपटा, तो उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। भेड़िया के हमले में संतोष व संतराम की दो-दो बकरियां घायल हुई हैं। दीपू तिवारी ने वन विभाग को सूचना दी। शनिवार को गांव के बाहर संजय सरोज बकरी चरा रहे थे। अचानक भेड़िया ने हमला कर दिया। इससे एक बकरी घायल हो गए गई। लोगों ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ाया तो वह भाग गया।
वन रक्षक दुतेंद्र टीम के साथ पहुंचे। लोगों से पूछताछ कर गांव के बाहर जंगल में खोजबीन की पर कही पता नहीं चला। वन रक्षक ने बताया कि जंगल में खोजबीन की गई है। कहीं कोई निशान नहीं मिला।

ऊंचाहार में सुस्त हुई निगरानी
ऊंचाहार। ब्लॉक क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज गांव के आसपास जंगल में भेड़िया दिखने से लोगों में दहशत कम नहीं हो रही है, लेकिन वन विभाग की टीम सुस्त हो गई है। गांव में बृहस्पतिवार को भेड़िया का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। ग्रामीण रामकरन, बलवंत साहू, मदन पाल ने बताया कि गांव के लोग भेड़िया के भय से सो नहीं पा रहे हैं। डलमऊ रेंजर मो. अकबर ने बताया कि कटरी क्षेत्र में बाढ़ की वजह से वन्य जीव कटरी से ऊपर की ओर बढ़े हैं, भेड़िये की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी कहीं दिखाई नहीं पड़ा। उसके पैरों के निशान भी नहीं मिले।


नहीं उठता फोन, लोगों में नाराजगी
डीएफओ आशुतोष जायसवाल का फोन कभी कभार उठता है। हरचंदपुर क्षेत्र के पड़ेरा गांव में लकड़बग्घे ने वनरोज का शिकार बना डाला। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हमले की जानकारी, उस समय वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं था। डीएफओ को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। सूचना मिलने पर सदर रेंजर अशोक कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed