लखनऊ के मैंगो पैक हाउस से लंदन भेजा जाएगा हैदराबादी आम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में पैदा होने वाला बैगनपल्ली प्रजाति का आम सेफ्टी मानक के साथ पकाने और पैकिंग के बाद पहली बार राजधानी स्थित रहीमाबाद के मैंगो पैक हाउस से लंदन भेजा जाएगा।
पैक हाउस के प्रबंधक मोहसिन खां ने बताया कि दिल्ली की निर्यातक फर्म सिरा इंटरप्राइजेज द्वारा लंदन भेजे जाने को 17 क्विंटल हैदराबादी आम पकाने व पैक किए जाने का ऑर्डर मिला है। पांच साल पूर्व तैयार हुए मैंगो पैक हाउस से पहली बार यूरोप के किसी देश में आम की सप्लाई हो रही है।
इसका निर्यात शुरू हो जाने से इस सीजन में मलिहाबादी दशहरी के भी यूरोप के देशों में भेजे जाने का रास्ता साफ हो सकेगा। ज्ञात रहे कि अधिकांश यूरोप देशों ने मैगो मक्खी की आशंका के दृष्टिगत मलिहाबादी सहित अन्य आम प्रजातियों के निर्यात पर रोक लगा रखी थी।
इस तरह पकाते हैं आम
मैंगो पैक हाउस में अपनायी गयी पैकिंग की नयी तकनीक के बाद हाटड्रिप प्लांट से कच्चे आम को 45 डिग्री तक तापमान में पकाने से इसमें किसी भी तरह के संक्रमण अथवा नुकसान पहुंचाने की आशंका खत्म हो जाती है।
इस तकनीक से पका कर पैक किए जाने वाले आम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य सुरक्षा मानक को भी पूरा करते हैं। इसी आधार पर पहली बार मैंगो पैक हाउस में तैयार व पैक आम की खेप को लंदन भेजे जाने को हरी झंडी मिली है। निर्यातक कंपनी 17 क्विंटल में से 70 किलोग्राम पैकिंग की तैयार पहली खेप एक दो दिन में अमौसी एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना करेगी।
पैक हाउस प्रबंधक ने बताया कि हैदराबाद में पैदा होने वाली बैगनपत्ती नाम की प्रजाति का यह आम कच्चा ही तोड़ कर पकाने व पैक करने के लिए राजधानी स्थित मैगो पैक हाउस लाया गया था।