जाम के झाम से मिलेगी राहत, हुसैनगंज फ्लाईओवर तैयार, दौड़ेगा ट्रैफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले सप्ताह मीना बेकरी फ्लाईओवर का काम भी पूरा हो जाएगा। संभावना यह भी है कि सेतु निगम महीने के अंत में दोनों फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू कर दे। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि हुसैनगंज फ्लाईओवर का सिविल वर्क पूरा हो गया है।
टेस्टिंग की जा रही है। अगले कुछ दिन में फ्लाईओवर शुरू कराया जा सकता है। इसके नीचे सर्विस लेन का निर्माण बाद में किया जाएगा। शासन से बजट मिलना बाकी है। दो किमी लंबा फ्लाईओवर से नाका और गुरुद्वारा रोड के ट्रैफिक के झाम से लोगों को राहत मिलेगी।
चौक फ्लाईओवर दिसंबर में होगा तैयार
तीसरा फ्लाईओवर सेतु निगम दिसंबर तक पूरा करेगा। कोरोना की वजह से यहां काम धीमा हो गया। अब इसमें तेजी लाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
मीना बेकरी फ्लाईओवर अगले सप्ताह फाइनल होगा
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि तुलसीदास मार्ग पर मीना बेकरी फ्लाईओवर का काम भी पूरा हो गया है। यहां भी अगले सप्ताह तक फ्लाईओवर की एप्रोच रोड और ऊपर की सतह फाइनल हो जाएगी। इसके बाद यह फ्लाईओवर भी उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा।
रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री से मांगा जा रहा वक्त
सेतु निगम इन दोनों फ्लाईओवर के औपचारिक शुभारंभ के लिए रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संपर्क में है। एक वर्चुअल कार्यक्रम के लिए समय भी मांगा जा रहा है। अगर औपचारिक कार्यक्रम संभव नहीं हुआ तो संभव है कि दोनों की सहमति से फ्लाईओवर शुरू करा दिया जाए।