{"_id":"5b202fbf4f1c1bda6e8b7b4c","slug":"husband-wife-died-in-an-accident-on-shaheed-path-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बेकाबू वाहन ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बेकाबू वाहन ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, बच्चे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर के शहीद पथ पर मंगलवार देर रात बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक आशियाना के रहने वाले मनमोहन शर्मा उर्फ बबलू व उनकी पत्नी सोनम हैं। दोनों पांच वर्षीय बेटे सचिन और दो साल के गोलू को लेकर बाइक से कमता में रिश्तेदार के घर पर आयोजित मुंडन समारोह में आए थे।
विज्ञापन
रात को बाइक से घर लौटने के लिए शहीद पथ पर चढ़े, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दंपती व उनके बच्चे उछलकर सड़क पर गिर पड़े। वाहन रौंदते दंपती को हुए निकल गया। हादसा होते देख राहगीरों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने हादसे के बाद मौके से भागे वाहन का पीछा किया लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।