फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband got suicide, blame to wife

पत्नी की महिला बॉस से नजदीकी से आहत पति ने कर ली खुदकुशी

Wed, 20 Oct 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
husband got suicide, blame to wife
लखनऊ। पत्नी की अपनी महिला बॉस से नजदीकी थी। इसके बाद महिला बॉस संग ही रहने की जिद करने लगी। इससे आहत पति ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने पुलिस कमिश्नर, एसीपी गोमतीनगर व इंस्पेक्टर गोमतीनगर के नाम तीन सुसाइड नोट लिखकर अपना दर्द बयां किया। पुलिस ने पत्नी व उसकी महिला बॉस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों सुसाइड नोट कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विरामखंड निवासी कृष्णकुमार अग्रवाल का पुत्र निखिल (40) घर में ही परचून की दुकान चलता था। कृष्णकुमार के मुताबिक, निखिल की शादी वर्ष 2012 में गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के मार्टिनपुरवा की रहने वाली अंजू गुप्ता से हुई थी। दोनों के सात साल की एक बेटी है। कृष्णकुमार के मुताबिक, कुछ समय पहले अंजू एक समाज सेविका के साथ काम करने लगी थी। इसके बाद उसका निखिल से लगाव खत्म हो गया था। फिर वह निखिल के संग न रहने की बात कहने लगी। इसके बाद वह महिला बॉस के साथ रहने की जिद करने लगी।
विज्ञापन

कृष्णकुमार ने बताया कि शनिवार को अंजू बार-बार अपनी महिला बॉस के पास जाकर रहने की बात कह रही थी। इसे लेकर निखिल का उससे विवाद हुआ था। निखिल ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। पुलिसकर्मी आए और निखिल व अंजू को समझाकर चले गए। मगर रविवार को अंजू फिर उसी जिद पर अड़ गई। बात न मानने पर वह जहर खाने की धमकी देने लगी। सूचना पर फिर पुलिस पहुंची। अंजू की मां नीलम भी आ गई। सभी लोगों ने अंजू को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी। इस पर नीलम अपनी बेटी अंजू और नातिन को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णकुमार का कहना है कि सोमवार को देर रात तक निखिल उनसे बात करता रहा। फिर किसी का फोन आने पर वह प्रथम तल के अपने कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मां ने निखिल को जगाने के लिए कॉल की मगर फोन नहीं उठा। कृष्णकुमार उसके कमरे में गए तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।

सूचना पर गोमतीनगर पुलिस ने छानबीन की तो निखिल के पास तीन सुसाइड नोट मिले। ये सुसाइड नोट पुलिस कमिश्नर, एसीपी गोमतीनगर व इंस्पेक्टर गोमतीनगर के नाम लिखे गए थे। इनमें निखिल ने पत्नी अंजू व उसकी महिला बॉस को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये भी लिखा है कि अंजू की अपनी महिला बॉस से नजदीकी है। महिला बॉस प्रॉपर्टी के धंधे की आड़ में गलत काम भी करती है। निखिल के परिवारीजनों ने भी अंजू व उसकी महिला बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि महिला बॉस ने निखिल का वैवाहिक जीवन बर्बाद कर दिया। गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि कृष्णकुमार अग्रवाल की तहरीर पर अंजू व उसकी महिला बॉस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed