{"_id":"6815fe6644c17a754108bd30","slug":"husband-got-married-second-time-tortured-first-wife-threw-her-out-house-along-children-case-registered-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी को प्रताड़ित कर बच्चों समेत घर से निकाला; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी को प्रताड़ित कर बच्चों समेत घर से निकाला; केस दर्ज
Sat, 03 May 2025 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क,अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क,अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 05:55 PM IST
सार
अमेठी में एक महिला ने अपने पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यही नहीं मारपीट, धमकी देने एवं घर से निकालने की बात भी कही। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव की है। यहां की रहने वाली पूजा मिश्रा ने बताया कि उनका विवाह 25 अप्रैल 2012 को गंगौली गांव के रहने वाले आशीष कुमार मिश्र के साथ हिन्दू रीति-रिवाज और धूमधाम से सम्पन्न हुआ था। विवाह में पीड़िता के पिता संतोष कुमार पांडेय ने 15 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की। इसमें गृहस्थी का सामान, मोटरसाइकिल, सोने के झुमके, अंगूठी, नथिया, बाली आदि दिए गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather Today: प्रदेशभर में वज्रपात और बूंदाबांदी के आसार, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
विज्ञापन
शादी के कुछ समय बाद ही पति आशीष मिश्रा, ससुर राम केवल, सास अचला मिश्रा, देवर अमित मिश्रा, देवरानी कविता मिश्रा और ननद आदि ने दहेज कम लाने का ताना देना शुरू कर दिया। प्रार्थिनी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शिकायत करने की कोशिश की तो परिजनों की ओर से समझाया गया कि विवाहित जीवन की भलाई के लिए सहन करना पड़ेगा।
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की, दो साल में बन जाएगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर
इसी दौरान उसके तीन बच्चों का जन्म हुआ। पूजा ने आरोप लगाया कि पति आशीष मिश्रा ने एक अन्य महिला से विवाह भी कर लिया है। एक मई 2025 को पति सहित सभी ससुराल वालों ने मिलकर पीड़िता को बुरी तरह पीटकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।