फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi held review meeting of Housing and Urban Planning Department in lucknow

UP: सीएम योगी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की, दो साल में बन जाएगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर

Sat, 03 May 2025 02:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 02:01 PM IST
सार

समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास प्राधिकरणों में भवन मानचित्रों के लंबित प्रकरणों का एकमुश्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी नगरों के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान मई माह के अंत तक अनुमोदित करा लें। इसके अलावा कानपुर, आगरा और लखनऊ मेट्रो परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लें। 

विज्ञापन
CM Yogi held review meeting of Housing and Urban Planning Department in lucknow
सीएम योगी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने विकास प्राधिकरणों में लंबित भवन मानचित्रों के मामलों की जानकारी ली। निर्देशित किया कि मानचित्र से जुड़े मामलों में बार-बार आपत्तियां लगाया जाना अनुचित है। इसे सरल तरीके से एक ही बार में निस्तारित करें। इस तरह के जो भी मामले लंबित हैं, एक समय सीमा तय करके उनका निस्तारण करें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस महीने के अंत तक नगरों में जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान अप्रूव करा लें। शहरी नियोजन, आवासीय सुरक्षा, अधोसंरचना विकास एवं डिजिटल प्रबंधन जैसे सभी घटकों को एकीकृत दृष्टिकोण से लागू करना आवश्यक है। 

विज्ञापन

मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली

इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि कानपुर मेट्रो के मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक 6.7 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण पूर्ण हो गया है। कॉरिडोर एक और दो का काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर को भी दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं द्वितीय कॉरिडोर का काम 2026 तक निर्धारित किया गया है। लखनऊ मेट्रो परियोजना के तहत चारबाग से बसंतकुंज तक (11.165 किमी) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'दलित-OBC के प्रति उमड़ा प्रेम कांग्रेस का छलावा...', मायावती बोलीं- वोट के स्वार्थ में अवसरवादी राजनीति


बैठक में मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार की आवश्कता जताई। साथ ही जेपीएनआईएसी को यथाशीघ्र लखनऊ विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के प्रारूप पर 16 अप्रैल से 30 मई तक जनसामान्य से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर इस उपविधि को अंतिम रूप में दिया जाएगा। 

'इंटरनेशनल एक्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर' का काम को दो साल में पूरा करें

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 900 करोड़ से बनने वाले विश्वस्तरीय 'इंटरनेशनल एक्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर' का काम दो साल में पूरा करना है। यह कन्वेंशन सेंटर नए लखेनऊ की पहचान बनेगा। इसके साथ ही यूपी-एससीआर परियोजना लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी जिलों को समाहित करती है। इसके डीपीआर की प्रक्रिया में अब विलंब न हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed