बेरहमीः पत्नी को तार से बांधकर घंटों दिए करंट के झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पति ने पत्नी को न सिर्फ लात-घूंसों से जमकर पीटा, बल्कि एक पैर में तार बांधकर तीन घंटे तक बिजली करंट का झटका देता रहा। इस दौरान उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया।
महिला के चिल्लाने पर एकत्र हुए पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव की रहने वाली बीना मौर्या (35) की शादी करीब 15 साल पहले ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा निवासी बलवंत मौर्या से हुई थी।
उसके तीन बच्चे आयुष (10), यशराज (8) और बेटी वर्षा (6) हैं। पिछले छह साल से परिवार शहर के ग्रीबशाह का पुरवा में रह रहा है। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद पति घर लौटा। पति ने आवाज देकर उसे कमरे में बुलाया।
पति की गलत हरकत का किया था विरोध
कमरे में आते ही पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाई तो गला दबाकर मार डालने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब पति ने उसके पैर में तार बांधे और करंट देना शुरू कर दिया। उसने मासूम बच्चों का हवाला देकर पति से करंट न लगाने को कहा, लेकिन उसने एक न सुनी।
रुक-रुक कर तीन घंटे तक करंट लगाता रहा। करंट से उसके एक पैर में घाव हो गया है। पति की गलत हरकतों का विरोध करने के कारण उसके साथ ऐसा सलूक किया गया है। सीओ सत्यपाल सिंह का कहना है कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जिला अस्पताल के डॉ. सलीम ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है, उसके पैर में इलेक्ट्रिक बर्न के निशान है।