{"_id":"693f92e358639747c50f0266","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-his-wife-in-lucknow-after-she-denied-car-as-dowry-case-registered-against-five-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दहेज में कार नहीं मिली तो दे दिया तीन तलाक, पीटते...भूखा रखते और करते प्रताड़ित; पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दहेज में कार नहीं मिली तो दे दिया तीन तलाक, पीटते...भूखा रखते और करते प्रताड़ित; पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 15 Dec 2025 10:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:17 AM IST
सार
दहेज में कार नहीं मिली तो राजधानी में युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुरालवाले आए दिन पीटते, भूखा रखते और तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में चौक निवासी महिला को दहेज में कार न देने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर चौक पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता ईशा फातिमा के अनुसार 13 नवंबर 2024 को उनका निकाह बाजारखाला के भदेवां निवासी आदिल रहमान से हुआ था। मुंबई में नौकरी लगने पर छह दिसंबर को वह चला गया। आरोप है कि तभी सास शहनवाज, बुआ सास सफीया, ननद बेबी और देवर अफजल उनपर दहेज में कार दिलाने का दबाव डालने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सभी उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते और भूखा रखते।
विज्ञापन
ईशा ने जब मामले की जानकारी पति आदिल को दी तो उसने उन्हें मुंबई बुला लिया। मगर वह भी कार की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। किसी तरह पीड़िता लखनऊ पहुंची और चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन