फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband gave triple talaq on phone from dubai

स्पेशल डिमांड पूरी न होने पर दिया तलाक, उजड़ गई दुनिया

Sat, 11 Aug 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Aug 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
husband gave triple talaq on phone from dubai
आसिफा - फोटो : amarujala
दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आगबबूला पति ने दुबई से फोन कर पत्नी को तलाक दे दिया। पति के तलाक, तलाक, तलाक कहते ही आसिफा की मानों दुनिया ही उजड़ गई। वह अपने दो मासूम बच्चों को लेकर फिक्रमंद है।
विज्ञापन


मिश्रिख की रहने वाली आसिफा बानो की जिंदगी तीन तलाक से जहन्नुम बन गई। एसपी को आपबीती सुनाकर इंसाफ की गुहार लगाने शुक्रवार को आसिफा जिला मुख्यालय पहुंची। एसपी नहीं मिले तो एएसपी उत्तरी को पूरा वाकया बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


एएसपी ने मिश्रिख पुलिस को केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, मिश्रिख के मोहल्ला थोक निवासी आसिफा का निकाह 28 मार्च 2015 को जिला हरदोई के संडीला अंतर्गत मोहल्ला मकूम कुआं निवासी निहाल अहमद से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर कहा अब मेरा-तुम्हारा कोई रिश्ता नही

husband gave triple talaq on phone from dubai
डेमो

आसिफा के मुताबिक कुछ दिन बाद ही ससुराल में उससे दो लाख रुपये नगद, कार तथा सोने की चेन की मांग की जाने लगी। उसका पति दुबई में है। इसलिए यहां ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। 29 जून 2018 को आसिफा ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद निहाल फिर दुबई चला गया।

दुबई से निहाल ने 2 अगस्त 2018 को आसिफा के मोबाइल पर कॉल कर फिर मांग पूरी कराने का दबाव बनाया। आसिफा ने जब पिता द्वारा असमर्थता जताने की बात कही तो आगबबूला होकर निहाल ने फोन पर तीन बार तलाक बोलते हुए कहा कि अब मेरा-तुम्हारा कोई रिश्ता नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed