{"_id":"5da8c8208ebc3e0169689500","slug":"husband-did-not-come-home-on-karwa-chauth-wife-hanged-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः करवाचौथ पर पति नहीं आया तो पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः करवाचौथ पर पति नहीं आया तो पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस ने बचाया
Fri, 18 Oct 2019 12:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता जाह्नवी उर्फ नाजिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र का निर्जला व्रत रखा था। शाम को चांद और पति को देखकर व्रत तोड़ना था। लेकिन शाम को पति नहीं आया तो इंदिरानगर सेक्टर-14 में रहने वाली जाह्नवी उर्फ नाजिया ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते पड़ोसियों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाह्नवी उर्फ नाजिया को बचा लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली नाजिया का इंदिरानगर सेक्टर-14 निवासी योगेंद्र जायसवाल से प्रेम संबंध हो गया। विवाह में धर्म बाधक बना तो परिवर्तन कर हिन्दू धर्म अपना लिया। सात साल पहले दोनों प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को जाह्नवी उर्फ नाजिया ने करवा चौथ का व्रत रखा था। शाम को किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। योगेंद्र घर से निकल गया। इसके बाद जाह्नवी ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद नाराज जाह्नवी ने फांसी लगा दी।
विज्ञापन
पूजा के लिए पड़ोस की महिलाएं उसका इंतजार कर रही थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो उसे बुलाने गई। दरवाजे पर कई बार दस्तक दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर खिड़की से झांककर देखा तो जाह्नवी फांसी लगाने जा रही थी। उसे रोकने के लिए आवाज दी लेकिन वह नहीं सुनी।
पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक जाह्नवी पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस ने देर रात करीब 12.30 बजे उसके पति योगेंद्र को तलाश कर घर ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।