{"_id":"5bdda97abdec22697e5395dc","slug":"husband-cut-his-wife-nose-after-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद पति ने सो रही पत्नी की चाकू से काटी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के बाद पति ने सो रही पत्नी की चाकू से काटी नाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Nov 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला
सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट डाली। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय थानाक्षेत्र के कुनेहटा लक्षीरामपुर मजरा रमपुरवा में रहने वाले छोटा का बीती शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी लक्ष्मी से किसी बात पर विवाद हो गया। पत्नी का आरोप है, कि सो जाने के बाद पति ने चाकू से उसकी नाक काट ली।
विज्ञापन
हमले से पीड़िता की चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने शनिवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसआई चन्द्रपाल सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन