फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband commits suicide in jankipuram Luckow.

लखनऊ: पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान पति ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 25 Sep 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide in jankipuram Luckow.

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में शुक्रवार दोपहर युवक ने खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए ट्रामा भेजा।

विज्ञापन


जानकीपुरम थाना प्रभारी अभिषेक दीक्षित के मुताबिक, जानकीपुरम विस्तार में रहने वाले असलम सिद्दीकी ने खुद को अवैध असलहे से गोली मार ली। असलम की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी जिसके चलते वह कई दिनों से परेशान था।
विज्ञापन


असलम के दो बच्चे हैं जो उसकी बहन के यहां रहते हैं। असलम मूल रूप से लखीमपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी के मुताबिक, असलम अपने घर मे खड़ी कार में शराब पी रहा था। इसके बाद कार में फुल वॉल्यूम पर गाने चलाकर बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पूछा कि इतनी तेज म्यूजिक क्यों बजा रहे हो तो असलम रोने लगा। इसके बाद अवैध असलहा निकाल कर सिर पर गोली मार ली। पूरी घटना पड़ोस के घर मे लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed