फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband Booked for Dowry Death in Woman's Death Case, Arrested

Lucknow News: महिला की मौत के मामले में पति पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Husband Booked for Dowry Death in Woman's Death Case, Arrested
लखनऊ। विकासनगर सेक्टर-डी में शुक्रवार रात साक्षी सिंह के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर पति सूरज के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है। साक्षी के पिता ने आरोपी दामाद पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गोंडा के परसपुर निवासी नायब सिंह ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को उन्होंने बेटी साक्षी की शादी बाराबंकी के घुंघटेर निवासी सूरज से की थी। सूरज निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। शादी के कुछ दिन बाद वे विकासनगर सेक्टर-डी में रहने लगे। आरोप है कि सूरज आए दिन साक्षी पर 20 लाख रुपये दहेज में देने का दबाव डालता था। दहेज देने में असमर्थता जताने पर वह साक्षी को बुरी तरह पीटता था। उसे बात न मानने पर छोड़ने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन

पांच माह की थी गर्भवती, फिर भी प्रताड़ना रही जारी

नायब सिंह का आरोप है कि साक्षी पांच माह की गर्भवती थी, फिर भी सूरज उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। सूरज के दूसरी महिला से संबंध भी थे, जिसका विरोध करने पर वह साक्षी को पीटता था। साक्षी ने उन्हें सूरज और उस महिला की चैट की तस्वीरें भेजी थीं। शुक्रवार को सूरज ने उनके बेटे राजशेखर को फोन कर साक्षी के फंदा लगाने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर साक्षी की मौत की जानकारी मिली। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed