फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband and inlaws booked for rape

पत्नी को भाइयों को सौंपा, विरोध पर तीन तलाक, पति व दुष्कर्म के आरोपी दोनों जेठ गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
husband and inlaws booked for rape
पत्‍नी को भाइयों को सौंपा, विरोध पर तीन तलाक।
लखनऊ। मोहनलालगंज के एक गांव में महिला को सात साल तक दूसरी संतान न होने पर पति ने उसे अपने दो बड़े भाइयों को सौंप दिया। आरोप है कि दोनों जेठ उससे दुष्कर्म करते थे। शनिवार को फिर दुष्कर्म की कोशिश का पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने दोनों जेठ के साथ मिलकर उसे मारा-पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने विमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मायके में सूचना दी और मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने देर शाम को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका नौ साल पहले विवाह हुआ था। शादी के दो साल बाद उसे एक बेटा भी हुआ, लेकिन उसके बाद सात बरसों में उसे कोई संतान नहीं हुई। इस पर पति सहित ससुरालीजन आए दिन उसे ताना देते थे। कई बार ससुराल वालों ने उसकी पिटाई भी की। पति अपने दो बड़े भाइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वह विरोध करती तो कहासुनी करने लगता। इसी बीच एक दिन पति के दोनों बड़े भाई उसके कमरे में घुस आए और उससे दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो पति व जेठ ने मिलकर उसे पीटा। उसने आरोप लगाया कि शनिवार को भी जेठों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसका विरोध किया तो पति ने पिटाई की और तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया।
विज्ञापन

विमेन पावर लाइन से की शिकायत
पीड़िता के मुताबिक घर से निकाले जाने के बाद वह अपनी बहन के घर पहुंची। वहां से विमेन पावर लाइन 1090 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के मौके पर आने के बाद अपनी मां व बहनों के साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत की। इस बीच रविवार सुबह सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीसीपी दक्षिणी के निर्देश के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने महिला के पति सहित दो जेठों के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न, मारपीट व तीन तलाक सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed