फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hurt by neighbour's beating, the teenager hanged himself

Lucknow News: पड़ोसी की पिटाई से आहत किशोर ने लगाया फंदा

Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hurt by neighbour's beating, the teenager hanged himself
पड़ोसी की पिटाई से आहत किशोर ने लगाया फंदा
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में पड़ोसी की पिटाई से क्षुब्ध 16 वर्षीय किशोर ने मंगलवार सुबह घर में फंदा लगा लिया। आरोप है कि पड़ोसी ने चोरी का आरोप लगाते हुए किशोर को घर में बंधक बनाकर पीटा था। मृतक के चाचा की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने पड़ोसी लालू उर्फ सत्येंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के अनुसार, किशोर के चाचा ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे बिजली नहीं आ रही थी। उनका भतीजा घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी लालू ने उसे अपने घर बुलाया और चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। वीडियो भी बना लिया। किशोर को एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। चोरी के आरोप और पिटाई से किशोर बहुत दुखी था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कमरे में किशोर को न पाकर उसे तलाशते हुए मां प्रथम तल पर पहुंची, वहां उसका शव फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर परिजन भागकर प्रथम तल पर पहुंचे। किशोर नौवीं का छात्र था। इंस्पेक्टर के मुताबिक जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed