{"_id":"672cb8380dc980484305aafb","slug":"hurt-by-beating-by-neighbors-farmer-commits-suicide-lucknow-news-c-13-knp1050-942002-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पड़ोसियों की पिटाई से आहत किसान ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पड़ोसियों की पिटाई से आहत किसान ने कर ली खुदकुशी
Thu, 07 Nov 2024 06:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 Nov 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के मुड़ियारा गांव में किसान रामजीवन (40) ने पड़ोसियों की पिटाई से आहत होकर बुधवार रात फंदा लगा लिया। मृतक की पत्नी श्रीमती ने खुशीराम, श्रीराम और उनकी मां के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
किसान के बड़े भाई रामबिलास ने बताया कि रामजीवन बुधवार देर रात खाना खाकर लेट गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन उठे तो रामजीवन नहीं थे। सुबह सात बजे ग्रामीणों से पता चला कि रामजीवन का शव शंकर के बाग में पेड़ में रस्सी के सहारे लटक रहा है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामजीवन की पत्नी श्रीमती के मुताबिक पांच नवंबर को नाली के विवाद के चलते पड़ोसी खुशी राम, श्रीराम व श्रीराम की माता ने देवर मनोज को पीटा था। विरोध पर छह नवंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर श्रीमती और रामजीवन के साथ मारपीट की थी औ बदनाम करने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे साक्षी, साहिल व आठ माह का कार्तिक है।