{"_id":"652463380df5c4ace1e5ee6e7f617f85","slug":"hurry-house-tax-exemption-scheme-will-close-on-31-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स जल्दी भरें, 31 के बाद नहीं मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स जल्दी भरें, 31 के बाद नहीं मिलेगी छूट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में अब 31 जुलाई तक सुबह दस से शाम पांच बजे तक कैश काउंटरों पर हाउस टैक्स जमा होगा।
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष के गृहकर में चल रही दस प्रतिशत की छूट इस महीने खत्म हो जाएगी, जिसके चलते हाउस टैक्स जमा करने वाले कैश काउंटरों को खोलने का समय बढ़ा दिया गया है।
सामान्य तौर पर कैश काउंटरों पर दोपहर दो बजे तक ही गृहकर जमा होता है। वहीं छूट का लाभ देने के लिए रविवार को भी नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय में गृहकर कैश काउंटर खोले गए थे।
विज्ञापन
जहां पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 43.70 लाख रुपए गहकर जमा हुआ। इनमें सबसे अधिक गृहकर जोन चार में 13.50 लाख रुपए जमा हुआ।
अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि लोग छूट का लाभ उठा सकें इसलिए गृहकर जमा करने का समय तीन घंटे बढ़ा दिया गया है।
एक अगस्त से हाउस टैक्स में छूट आधी यानी पांच प्रतिशत हो जाएगी और यह अक्टूबर तक मिलेगी।