{"_id":"023176d903abe4ec8d6e76bb1f1b10dc","slug":"hurdles-in-medical-reimbursement-for-workers-of-agriculture","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में ही कराओ इलाज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में ही कराओ इलाज!
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग में कर्मचारियों के चिकित्सा दावों की प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिंबर्समेंट) में दोहरी नीति अपनाये जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यहां अधिकारियों को तो निजी अस्पतालों में कराये गए इलाज का पैसा मिल रहा है जबकि कर्मचारियों के बिल लटकाये जा रहे हैं। कर्मचारी इस मामले को लेकर प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा के पास गए।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में दोषी प्रशासनिक अधिकारी को भी हटा दिया गया है। कर्मचारियों के बिलों में यह आपत्ति लगाई जा रही है कि इलाज सरकारी अस्पताल में कराने पर ही मेडिकल बिल का पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
जबकि अधिकारियों व चुनिंदा कर्मचारियों के निजी अस्पतालों के बिल आराम से पास किये जा रहे थे। जबकि, राज्य कर्मचारियों की नियमावली में साफ है कि कार्मिकों को तात्कालिक व आपात स्थितियों में कुछ शर्तों के साथ निजी चिकित्सालय में अपना इलाज करा सकते हैं।
इसके बावजूद सिंचाई विभाग में कर्मचारियों के बिल रोके गए। अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ ने इस दोहरी नीति पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रमुख अभियंता सिंचाई व विभागाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा ने इस मामले में मुख्य अभियंता (अनुसंधान एवं नियोजन) एबी दीक्षित को जांच के निर्देश दिए हैं।
विभागाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में एकरूपता लाई जाएगी। नियमानुसार जो भी सही होगा वह अधिकारियों व कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। मामले में प्रशासनिक अधिकारी सहदेव वर्मा को हटा दिया गया है।