{"_id":"caf0694fdbaca80d8b1b19e9804bb531","slug":"hunger-strike-of-tet-applicants-gets-worse","type":"story","status":"publish","title_hn":"TET: आमरण अनशन से बिगड़ी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TET: आमरण अनशन से बिगड़ी सेहत
सैफ हैदर नकवी/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शनिवार को प्रदर्शन तेज कर दिया।्र
विज्ञापन
तीन दिन से जारी आमरण अनशन पर बैठे कुछ साथियों का स्वास्थ्य बिगड़ने से नाराज अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ खूब आक्रोश जताया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की अब तक मेडिकल दल द्वारा जांच नहीं कराई गई है। न कोई सुनवाई हुई।
खूब हुई नारेबाजी
लक्ष्मण मेला मैदान पर डटे टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी नवनीश यादव के नेतृत्व में आमरण अनशन डटे हैं। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार को जागने और होश में आने को लेकर खूब नारेबाजी की।
संगठन के परवेज आलम ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के फैसले के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में नियुक्तियां शुरू कराई जाएं।
इस दौरान अवनीश यादव के नेतृत्व में परवेज आलम, सुरेंद्र यादव, रितेश त्रिपाठी व रईश अहमद आदि के अलावा एक दर्जन प्रदर्शनकारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। सभी का कहना था कि सरकार की संवेदनशीलता का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
रितेश का कहना था कि तीन दिन से अभ्यर्थियों के आमरण अनशन के बावजूद अब तक सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे मिलने आना तो दूर स्वास्थ्य विभाग से को कोई जांच दल भी उनकी सुध लेने नहीं आया।
विज्ञापन
इससे कई टीईटी अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उन्होंने बताया कि अवनीश व परवेज आलम की हालत ठीक नहीं है, उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत है।