107 नामांकन हुए दाखिल तो 99 हुए निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में छठे और अंतिम चरण की 18 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को 51 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। जिससे अब तक 107 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ चुके हैं।
सोमवार को जिन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, उनमें डुमरियागंज से बसपा प्रत्याशी मो. मुकीम, गोरखपुर से आप के राधे मोहन व मिर्जापुर से कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी प्रमुख हैं।
महराजगंज से बसपा के काशीनाथ, गोरखपुर से बसपा के राम बी निषाद, लालगंज से बसपा के डॉ. बलराम, सलेमपुर से सपा के हरवंश सहाय, जौनपुर से आप प्रत्याशी डॉ. कैलाश प्रसाद ने पर्चा दाखिल किया।
इसके अलावा मछलीशहर से सपा के तूफानी सहाजू, गाजीपुर से भाजपा के मनोज सिन्हा, बसपा के कैलाश नाथ यादव व आप के ब्रजभूषण ने सोमवार को पर्चा भरा।
वाराणसी से बसपा ने उतारा प्रत्याशी
चंदौली से सपा के राम किशुन, वाराणसी से बसपा के विजय जायसवाल, मिर्जापुर से सपा केसुरेंद्र, राबर्ट्सगंज से आप के राजशंकर कनौजिया हैं।
वहीं कांग्रेस के भगौती प्रसाद व सपा के पकौड़ी लाल ने भी सोमवार को ही नामांकन किया। घोसी व वाराणसी सीट से सबसे ज्यादा पांच-पांच नामांकन हुए।
बांसगांव व बलिया से एक-एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। छठे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 24 अप्रैल है।
25 को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 28 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
पांचवें चरण के लिए 99 पर्चे खारिज
269 प्रत्याशी मैदान में, कल नाम वापसी का अंतिम दिन पांचवें चरण की 15 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में 99 पर्चे खारिज हो गए।
अब 269 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 23 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद असली तस्वीर साफ हो सकेगी।
पांचवें चरण के लिए 368 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे। सोमवार को जांच के दौरान 99 के पर्चे निरस्त कर दिए गए।
सबसे अधिक भदोही में 17 नामांकन निरस्त हुए। यहां से अब 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
यहां भी हुए निरस्त
प्रतापगढ़ में 16, इलाहाबाद व अंबेडकरनगर में 11-11, फैजाबाद में 10, कौशांबी व फूलपुर में नौ-नौ पर्चे निरस्त हुए।
इसके अलावा श्रावस्ती में पांच, संतकबीरनगर में तीन, गोंडा, अमेठी व बहराइच में दो-दो तथा सुल्तानपुर व कैसरगंज में एक-एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया।
गौरतलब है कि प्रदेश में 24 को मतदान होना है। इसके बाद 30 अप्रैल को मतदान होगा।