फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hukka bar caught in restaurent

Lucknow News: रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, पांच पकड़े, मालकिन की तलाश

Tue, 11 Apr 2023 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hukka bar caught in restaurent
इंदिरानगर के विकासनगर मोड़ पर डी-मार्वल रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा था। इसकी सूचना पर इंदिरानगर पुलिस ने रविवार देर रात करीब 11 बजे छापा डाला।
विज्ञापन

मौके से प्रबंधक व कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हुक्का, फ्लेवर, चिलम, नकदी व मोबाइल बरामद किया है। दरोगा की तहरीर पर थाने में रेस्टोरेंट की मालकिन सहित छह पर केस दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, विकासनगर मोड़ पर डी-मार्वल रेस्टोरेंट है। इसकी मालकिन इंदिरानगर की रहने वाली अनुशिता सिंह है। रविवार को जानकारी मिली कि रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार चल रहा है।
विज्ञापन

एसआई इरशाद अहमद के नेतृत्व में टीम ने देर रात रेस्टोरेंट पर छापा मारा। मौके से पुलिस के हत्थे लोहिया विहार का अंश सिंह, सेक्टर-9 का सुमित कुमार, वजीरहसन रोड गुरु रविदास नगर का दीपक गोस्वामी, आकाश, शनि कश्यप लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छह हुक्का, दस पाइप, सात हुक्का राॅड, नौ चिलम, एक सिल्वर फाइल, सात हुक्का बेस, सात प्लेट हुक्का, एक हीटर, दो खुला पैकेट फ्लेवर, एक कोको सेल चारकोल, पांच चिमटी व नकदी और मोबाइल बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि रेस्टोरेंट अनुशिता सिंह नाम की महिला चलाती है। दरोगा की तहरीर के आधार पर अराजकता फैलाने और 4/21 तंबाकू अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed