फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hukka bar caught in golmarket restorent

गोल मार्केट के रेस्टोंरेंट में खुलेआम चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने कश लगाते पकड़ा

Mon, 01 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
hukka bar caught in golmarket restorent
लखनऊ। महानगर थानाक्षेत्र के गोल मार्केट में स्थित तीन मंजिला रेस्टोरेंट द कांसेप्ट हेड क्वार्टर में खुलेआम हुक्का बार चल रहा था। रविवार को एडीसीपी उत्तरी व प्रभारी निरीक्षक की टीम ने यहां छापा मारा। इस दौरान 22 लोग पकड़े गये। पुलिस ने हुक्का बार संचालित करने वाले मैनेजर, संचालक व खानसामा को गिरफ्तार कर 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को मौके से 8 हुक्का, कई तरह के फ्लेवर व अन्य सामग्री मिली है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक महानगर के गोल मार्केट में स्थित भवन की तीसरी मंजिल पर द कांसेप्ट हेड क्वार्टर नाम से रेस्टोरेंट है। कई दिनों से यहां हुक्का बार चलाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए विशेष दस्ते को लगाया था। जानकारी पुष्ट होने के बाद रविवार दोपहर को प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह से टीम बनाकर छापा डालने को कहा गया। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने प्रदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारकर मौके से पुलिस ने 22 लोगाें को दबोच लिया। वहीं रेस्टोरेंट के अंदर से 8 हुक्का, कई तरह के भारी मात्रा में फ्लेवर व अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन

19 लोगों को मुचलके पर छोड़ा
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक रेस्टोरेंट के संचालक मुकेश वर्मा, मैनेजर विकास व खानसामा जीशान को गिरफ्तार किया गया है। तीनों हजरतगंज के गोखले मार्ग पर किराए पर रहते हैं। पकड़े गये 19 लोगों को थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। यह सभी हुक्का पीने आये लोग थे। वही रेस्टोरेंट के मालिक दिल्ली निवासी अंकित वर्मा पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed