{"_id":"6070b5638ebc3e8d1853d576","slug":"hukka-baar-in-resturants-lucknow-news-lko573483473","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर के गोल मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्काबार, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर के गोल मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्काबार, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के गोल मार्केट स्थित कॉन्सेप्ट हेडक्वार्टर रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा था। शुक्रवार शाम पुलिस ने यहां छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए 10 हुक्का व भारी मात्रा में फ्लेवर बरामद किया। वहीं रेस्टोरेंट मालिक, मैनेजर व खानसामा की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप सिंह के मुताबिक गोल मार्केट में अंकित वर्मा का कॉन्सेप्ट हेडक्वार्टर रेस्टोरेंट है। मैनेजर विकास चौधरी व मुख्य खानसामा के साथ मिलकर वह यहां हुक्का बार चला रहा था। इसकी जानकारी पर छापा मारा गया। मौके से गिरफ्तार लोगों में मौजी लाल, शिवकुमार, सौरभ और संतोष शामिल हैं। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मैनेजर विकास व मुख्य खानसामा मुकेश फरार हो गया। उन दोनों के साथ ही रेस्टोरेंट मालिक अंकित वर्मा की भी तलाश की जा रही है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर रेस्टोरेंट सील
हुक्काबार की सूचना पर एसीएम-5 ने भी रेस्टोरेंट पहुंच कर जांच की। इस दौरान यहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता पाया। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। वहीं मुकदमे में महामारी अधिनियम की धारा भी बढ़वा दी है।