फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huge growth registered in bank account opening.

महज 46 दिन में खुले 78 हजार बैंक खाते

Thu, 28 Aug 2014 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
huge growth registered in bank account opening.

सूबे के पांच जिलों में चलाए जा रहे नाबार्ड और ‘अमर उजाला’ के साझा वित्तीय समावेशन अभियान ‘हर घर बैंक खाता’ को लोगों ने हाथोंहाथ लिया है।

विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत 12 जुलाई को गई थी। तब से अभी तक लगभग 78 हजार लोगों के बैंक खाते खुलवाए जा चुके हैं।

‘अमर उजाला’ ने अपने प्रचार रथ के जरिये किसानों व मजदूरों को बैंकों से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इतना ही नहीं नुक्कड़ नाटक, जादू व कठपुतली के खेल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

जानिए, कहां खुले कितने अकाउंट

huge growth registered in bank account opening.

मुजफ्फरनगर के विकास भवन में 12 जुलाई को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की थी। इस अभियान के 46 दिनों में 44 हजार 130 लोगों के खाते खुलवाए गए।

तो हमीरपुर जिले में इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी भवनाथ ने कलेक्ट्रेट परिसर से अमर उजाला के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर की।

नाबार्ड के  सहयोग से अमर उजाला का चल रहा संयुक्त अभियान के जरिये जिले भर के 13,829 परिवारों को बैंक से जोड़ा गया। जीरो बैलेंस पर बैंक खाते खोलने के इस अभियान में जहां ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इसमें ग्राम प्रधानों का सहयोग बेहद अहम रहा। नाबार्ड के डीजीएम मोहित सायंकृत सहित बैकों के प्रतिनिधि इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं।

लोगों में लगातार बढ़ रही रुचि

huge growth registered in bank account opening.

मुगलसराय में भी ‘हर घर बैंक खाता’ अभियान में लोगों की रूचि लगातार बढ़ रही है। अभी तक 8,069 लोगों के विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जा चुके हैं।

सोमवार को चले इस अभियान में कुल 404 लोगों ने विभिन्न बैंकों में अपने खाते खुलवाए। रविवार को लोगों के उत्साह को देखते हुए बैंकर्स भी ग्रामीणों के सहयोग में उतरे और 111 लोगों के नए खाते खोले।

शहाबगंज विकास खंड में पहले दिन से ही लोगों में खाता खोलने को लेकर काफी उत्साह दिखा। यहां पर अधिकतम 500 नए लोगों के खाते खोले गए। जबकि ललितपुर जिले में अभी तक 12 हजार 208 ग्रामीणों ने विभिन्न बैंकों में अपने खाते खुलवा चुके हैं।

विज्ञापन

जन धन योजना में आज खुलवाएं खाता

huge growth registered in bank account opening.

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में खाता खोलने के लिए 715 शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में उन व्यक्तियों को बैंक खाता खुलवाने में सुविधा होगी, जिनका अभी तक किसी भी बैंक में खाता नहीं है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी योगेश कुमार ने दी। वह बुधवार को लीड बैंक की बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि बैंक खाता खुलवाने वाले सभी लोगों एक डेबिट कार्ड भी दिया जाएगा। ताकि वे एटीएम के जरिये पैसा निकाल सकें। साथ ही खाता खुलवाने वाले को एक लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा का भी मुफ्त दिया जाएगा।

सीडीओ ने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन को जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। शिविर में अपने साथ आईडी व एड्रेस प्रूफ के साथ दो फोटो लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed