{"_id":"57912e2b4f1c1b3c50c4b956","slug":"huge-flood-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बाढ़ का कहर, 190 बीघा खेत नदी में समा गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बाढ़ का कहर, 190 बीघा खेत नदी में समा गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बहराइच जिले के महसी, जरवलरोड में उफनाई घाघरा नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट के साथ कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन
कटान के चलते गोलगंज और कायमपुरवा में 14 मकान व दो सौ बीघा खेत नदी में समा गए हैं। महसी और कैसरगंज के 17 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। राहत व बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं।
उफनाई घाघरा का विकराल रूप सामान्य नहीं हो रहा है। गुरुवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 67 सेंटीमीटर ऊपर 107.746 मीटर पर बह रही है।
केंद्रीय जल आयोग संस्थान घाघराघाट के मापक जगदीश साहनी ने बताया कि धीमी गति से जलस्तर में कमी आ रही है।
शायद इसी के चलते तहसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र के 17 गांव पूरी तरह बाढ़ की जद में हैं। इनमें कैसरगंज के पांच और महसी तहसील के 12 गांव शामिल हैं।
गांव में बाढ़ का पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। उधर जलस्तर में गिरावट के चलते कटान भी तेज हो गई है। नदी इस समय गोलगंज और कायमपुरवा में कटान कर रही है।
विज्ञापन