फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huge amount of cash recovered from IAS house in income tax raid

30 घंटे जांच में यूपी के IAS अफसरों के घर कितना माल मिला, देखें

Thu, 25 May 2017 07:50 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
huge amount of cash recovered from IAS house in income tax raid
धन निवेश
आयकर विभाग ने बुधवार को जिन तीन आईएएस एवं कर्मियों के 22 ठिकानों पर छापामारी की थी वहां पर 30-30 घंटे तक जांच चली। यानी बुधवार को सुबह नौ जांच शुरू हुई और बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक चली।  
विज्ञापन


इस जांच के दौरान आईएएस एवं कर्मियों के घरों से 1.93 करोड़ 50 हजार रुपये का कैश और 40 लाख रुपये के गहने जब्त किये गये हैं। यह गहने लखनऊ में एक आईएएस के घर से मिले। इसके अलावा तीनों आईएएस के द्वारा करोड़ों रुपये की काली कमाई को बेनामी संपत्ति की खरीद में खपाए जाने के जो दस्तावेज को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


आयकर अफसरों ने लखनऊ मेंं निदेशक (स्वास्थ्य) एवं बागपत के पूर्व डीएम हृदय शंकर तिवारी के विभूतिखंड एवं शहीद पथ के निकट अंसल सिटी में स्थित आवासों की जांच में 1. 21 करोड़ रुपये की कैश बरामद हुए हैं। वहीं 40 लाख रुपये कीमत के सोने एवं हीरे के गहने भी मिले जिनको जब्त कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा देवा रोड पर स्थित फार्म हाउस और दिल्ली के करीब कई शहरों में बेनामी जमीनी निवेश के दस्तावेज हाथ लगे हैं।  जांच इकाई के डिप्टी डायरेक्टर जयनाथ वर्मा ने बताया कि बागपत में छानबीन के दौरान हृदय शंकर तिवारी के स्टेनो रहे कर्मचारी के घर से 15 लाख रुपये की नकदी मिली। हृदय शंकर तिवारी ने इस स्टेनो के माध्यम से करोड़ों के वारे-न्यारे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed