फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Huge amount in peon's bank account.

यूपी में गजब भ्रष्टाचार, चपरासी भी मालामाल!

Tue, 02 Dec 2014 10:34 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Dec 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
Huge amount in peon's bank account.

सुनने में भले ही आश्चर्य लगे पर यह सोलह आने सही है कि श्रावस्ती में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सहायता प्राप्त स्कूल के एक चपरासी के खाते में शिक्षकों व कर्मियों के वेतन का 22 लाख रुपये जमा करा दिया।

विज्ञापन


चपरासी के खाते में रुपये जमा कराने का खेल वर्ष 2007 से लेकर 2011 तक चला, लेकिन इस पर किसी ने आपत्ति नहीं उठाई। जिलाधिकारी श्रावस्ती ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर यह चौंकाने वाली जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने जांच बैठाते हुए चपरासी रणवीर कुमार सिंह को तत्काल निलंबित करने व उसका खाता सीज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चपरासी के खाते में सरकारी पैसा भेजने वाले दोषी वहां के लेखा लिपिक व लेखाधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये है पूरा मामला

Huge amount in peon's bank account.

सहायता प्राप्त इस इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से ट्रेजरी के माध्यम से स्कूल प्रबंधन के खाते में जाना चाहिए ताकि समय पर वेतन बांटा जा सके। लेकिन इकौना श्रावस्ती के जगतजीत इंटर कॉलेज में इसके विपरीत हुआ।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों और बाबुओं की मिलीभगत से वेतन मद का पैसा स्कूल प्रबंधन के खाते में न भेजकर वहां कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रणवीर कुमार सिंह के खाते में जमा कराया जाता रहा।

विधायक के शिकायती पत्र से मिली जानकारी
जिलाधिकारी श्रावस्ती ने बताया कि उन्हें चपरासी के खाते में पैसे भेजने की जानकारी विधायक हाजी मोहम्मद रमजान के शिकायती पत्र से मिली।

इसके बाद इसकी जांच वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक से कराई गई। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला वर्ष 2007 से 2011 के बीच का है और वह उस समय डीआईओएस के पद पर नहीं थे।

पूरे जिले में दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

Huge amount in peon's bank account.

जिलाधिकारी ने यह भी अंदेशा जताया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी जब एक स्कूल में ऐसा कर सकते हैं, तो अन्य स्कूलों में भी ऐसा किया जा सकता है। इसलिए पूरे जिले के सहायता प्राप्त स्कूलों की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जेडी फैजाबाद की अध्यक्षता में जांच कमेटी

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने फैजाबाद मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में जांच कमेटी बना दी है।

उनका सहयोग वरिष्ठ लेखाधिकारी निदेशालय माध्यमिक शिक्षा करेंगे। कमेटी पिछले पांच वर्षों में हुए सभी वित्तीय मामलों की जांच करेगी और एक महीने में शासन को रिपोर्ट सौंपेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed