फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   house tax counter of lmc on second floor is useless

वैसे इस काउंटर का फायदा क्या है?

Fri, 30 Aug 2013 10:10 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
house tax counter of lmc on second floor is useless

नगर निगम के कपूरथला स्थित जोन-3 ऑफिस में निशक्तजनों और बुजुर्गों के लिए

विज्ञापन
गृहकर जमा करने का विशेष इंतजाम दूसरी मंजिल पर कर के उसकी सार्थकता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया गया है।

दूसरी मंजिल पर बनाए गए काउंटर का कितना फायदा मिलेगा, इसका जवाब निगम के किसी अधिकारी के पास नहीं है।


सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक प्रत्येक सरकारी दफ्तर में निशक्तजनों के लिए विशेष इंतजाम होने चाहिए। व्हील चेयर के चढ़ने के लिए रैंप हों।

इसके अलावा ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए लिफ्ट का इंतजाम किया जाना भी आवश्यक है। मगर नगर निगम के कपूरथला ऑफिस में रैंप है और न ही लिफ्ट। एलडीए के कांप्लेक्स में ऊपरी हॉल में ये आफिस संचालित किए जा रहे हैं।

यहां अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को निशक्तजनों और बुजुर्गों के लिए अगल से गृहकर काउंटर का उद्घाटन किया, मगर ये काउंटर दूसरी मंजिल पर होने से कम से कम निशक्तों को तो इसका कोई खास लाभ नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed