{"_id":"d506c00adb66ba4d76acd81c3f0f5f81","slug":"house-for-riots-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठी दंगा पीड़ितों के लिए आवास की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठी दंगा पीड़ितों के लिए आवास की मांग
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
जमीयत उलमा हिंद के कौमी सदर मौलाना अरशद मदनी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने मुलाकात में मुजफ्फरनगर-शामली के दंगा पीड़ितों के पुनर्वास की मांग की।
उन्होंने उनके लिए आवास बनवाने की मांग भी की। मौलाना मदनी की एक महीने में मुलायम सिंह यादव से दूसरी मुलाकात हुई।
पहली मुलाकात में भी उन्होंने मुजफ्फरनगर के हिंसा पीड़ितों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा मदरसा छात्रों पर हमलों की भी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
मंगलवार को मुलायम सिंह से उनकी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। मदनी ने खामपुर गांव में दंगा पीड़ितों के लिए बनाए जा रहे आवासों का काम रुकवाने पर नाराजगी जताई और इसे शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि जो लोग आवास बनाने की पहल कर रहे थे, जमीन पर मालिकाना हक भी उन्हीं का है। उन्होंने बसी मांग में कम से कम सौ आवास बनवाकर पीड़ितों को बसाने की मांग की।
गौरतलब है कि बसी गांव के राहत शिविर में रह रहे कुटबा और कुछ अन्य गांवों के लोगों ने अपने गांवों में वापस जाने से इन्कार कर दिया है।
वहीं, खामपुर में दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने गांव में दंगा पीड़ितों के पुनर्वास पर ऐतराज जताया था। उनका कहना था बाहरी लोगों के आकर बसने से गांव में दिक्कतें बढ़ेंगी।
कई मुस्लिम तंजीम पुनर्वास के लिए आगे आ रही हैं। मौलाना मदनी को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि दंगा पीड़ितों के पुनर्वास में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने टेलीफोन करके किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से भी पूरे मामले की जानकारी ली। मुलायम सिंह से मौलाना मदनी और अन्य उलमा की अलग से भी वार्ता हुई।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां