फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   house dept will make survey for metro's route

गृह विभाग कराएगा जमीन बचाने के लिए सर्वे

Tue, 17 Sep 2013 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 17 Sep 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
house dept will make survey for metro's route

मेट्रो

विज्ञापन
रेल नेटवर्क के लिए बनने वाले मदर डिपो का नक्शा और उसका डिजाइन सोमवार को गृह विभाग के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कानपुर रोड पर 32वीं वाहिनी पीएसी की 80 एकड़ भूमि पर ये डिपो बनाया जाना है। गृह विभाग वैसे तो इस भूमि को मदर डिपो के लिए देने को राजी है मगर महकमा चाहता है कि, उसकी कम से कम भूमि ली जाए।

बहुत से पक्के निर्माण भी यहां हैं, जिनको डिपो बनाने के लिए ध्वस्त किया जाएगा। इसलिए डिजाइन और नक्शा लेने के बाद अब विभाग ने अपने स्तर पर सर्वे कराने का फैसला किया है। उम्मीद है कि, इस सर्वे के बाद 19 सितंबर को डिपो की कितनी जमीन डिपो के लिए जाएगी, इस पर अंतिम सहमति बन जाएगी।


प्रमुख सचिव गृह आरएन श्रीवास्तव और मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने दोनों पक्षों की ओर से बैठक की अध्यक्षता की। मेट्रो सेल की ओर से डीएमआरसी की ओर से दिया गया मानचित्र और डिजाइन प्रमुख सचिव गृह को प्रस्तुत किया गया।

जिसमें डिपो में वर्तमान का कितना पक्का हिस्सा ध्वस्त किया जाएगा, इसकी जानकारी दी गई। इस आधार पर अब गृह विभाग अपना सर्वे कराएगा।

मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि, 19 सितंबर को दोबारा मीटिंग संभव है। कोशिश यह है कि, इस डिपो के निर्माण के दौरान अगर कुछ जमीन वाहिनी की बच सके, तो उसको बचा लिया जाए। इसके लिए गृह विभाग सर्वे कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed