{"_id":"660ef135121ed4f02202d04b","slug":"house-and-15-bighas-of-crops-burnt-in-fire-lucknow-news-c-104-1-slko1050-104298-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आग से घर व 15 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आग से घर व 15 बीघा फसल जली
Thu, 04 Apr 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर/इकौना (श्रावस्ती)। सोनवा के प्राथमिक विद्यालय दुगहरा में बृहस्पतिवार मध्याह्न भोजन बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला रसोइया झुलस गई। वहीं बुधवार रात कंजड़वा पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात कारणों से लगी आग से फूस का घर जल गया। जबकि जमुनहा के हरिहरपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
सोनवा के लक्ष्मण नगर चौकी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दुगहरा में गांव निवासी कमला देवी (38) पत्नी राधेश्याम व अनीता (40) पत्नी गोपी रसोइयां हैं। बृहस्पतिवार को दोनों रसोई गैस सिलिंडर से मध्याह्न भोजन पका रही थी। खाना बनाते समय आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से कमला देवी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए बहराइच ले गए हैं। वहीं घटना में अनीता बाल- बाल बची। मौके पर मौजूद शिक्षक ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। इस दौरान बच्चे भी स्कूल में थे, ग्रामीणों की सूझबूझ से हादसा टल गया।
वहीं इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा में इकौना-विशेश्वरगंज मार्ग पर पेट्रोलपंप के सामने बुधवार रात गुरसरन कोटेदार के मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान मड़हे में सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। इस दौरान यहां रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। वहीं बृहस्पतिवार को जमुनहा के हरिहरपुर स्थित गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी अख्तर खां, मुस्लिम रजा, ननकऊ खां व असलम खां के खेत में लगी आग से 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।